शासकीय विभागों में 1 लाख 20,000 से अधिक पद रिक्त: एसएफआई

प्रदेश के विभिन्न शासकीय विभागों में 1 लाख 20,000 से अधिक पद रिक्त पडे हुये है, लेकिन सरकार इन पदों को भरने के लिये कोई कदम नही उठा रही है। सरकार सभी भर्ती परीक्षायें भी नही करा रही है, जहां परीक्षाओं के बाद रिजल्ट जारी हो चुके है, उन्हें भी सरकार नियुक्ति नही दे रही है।

सरकार के इस रवैया के चलते प्रदेश के युवाओं में बउे पैमाने पर आक्रोश है, इसलिये वे अपनी मांग को लेकर प्रदेश कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने बर्बरता के साथ उन पर लाठियां बरसायी जिससे दर्जनों युवाओं के घायल होने के साथ उन पर अपराधिक प्रकरण भी कायम किये गये।
आज प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज की निंदा करते हुये एस.एफ.आई. ने युवाओं पर लाठीचार्ज के लिये जिम्मेदार पुलिस कर्मियों व अधिकारियों पर कार्यवाही करने, इस दौरान युवाओं पर कायम किये गये सभी अपराधिक प्रकरणों को वापस लेने, शासकीय विभागों के सभी रिक्त पदों को भरने के लिये तत्काल कदम उठाने, शासकीय सेवाओं में नियुक्ति की आयु सीमा बढाने सहित प्रदेश के युवाओं की न्यायसंगत मांगों का निराकरण हेतु तत्काल कदम उठाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today