-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
शांति भंग करने वालों को नहीं बख्शा जाए- डीजीपी
पुलिस महानिदेशक श्री राजेन्द्र कुमार ने सोमवार को सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि हर हाल में प्रदेश की शांति व्यवस्था बनाए रखें। शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की जुर्रत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। श्री कुमार ने आज होली के मद्देनजर सभी जिलों के आईजी-एसपी के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग की। उन्होंने शांति,सद्भाव एवं आपसी भाई चारे के साथ होली पर्व मनाने की अपील की है।
पुलिस महानिदेशक ने पुलिस मुख्यालय में सभी जिलों के अधिकारियों से होली के त्यौहार पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। श्री कुमार ने अधिकारियों को शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। श्री कुमार ने कहा कि किसी भी तरह की छोटी से छोटी सूचना को गंभीरता से लें। उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों को सुरक्षा-व्यवस्था के लिए ड्रोन का उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संवेदनशील इलाकों में सघन चैकिंग अभियान चलाएं। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर पूरी नजर रखें। उन्होंने रिजर्व बल को पूरी तैयारी के साथ अलर्ट रहने के निर्देश दिए। डीजीपी श्री कुमार ने विशेष रूप से इंदौर, खरगोन,मंदसौर , सिवनी तथा ग्वालियर में मादक पदार्थों की तस्करी पर नजर रखने के लिए कहा।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री एस डब्ल्यू नकवी ने राज्य की सीमाओं पर कड़ी चौकसी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि सोशल मीडिया पर नजर रखें।




Leave a Reply