-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
शहीद यशवंत पाल की पुत्री फाल्गुनी बनी सब इंस्पेक्टर
मध्यप्रदेश पुलिस के कोरोना महामारी के लॉकडाउन में मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने वाले उज्जैन के नीलगंगा थाने के थाना प्रभारी शहीद यशवंत पाल की पुत्री फाल्गुनी को राज्य शासन ने सब इंस्पेक्टर के तौर पर सरकारी नौकरी दी है। उन्हें पिता जैसी बहादुरी के साथ पुलिस ड्यूटी करने और उज्जवल भविष्य की कामना के संदेश के साथ गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मोबाइल पर बधाई दी।
गृह तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज फाल्गुनी पाल से वीडियो कॉलिंग द्वारा बात कर सब इंस्पेक्टर बनने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार गृह विभाग द्वारा उन्हें सब इंस्पेक्टर के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। अगले सप्ताह वह अपने कर्तव्य पर उपस्थित होकर अपने परिवार की जिम्मेदारी के साथ समाज, प्रदेशवासियों की सेवा और विभागीय दायित्वों के साथ जिम्मेदारियों का निर्वाहन प्रारंभ कर सकती है।




Leave a Reply