-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
‘शहीद अवंती यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
रानी अवंती बाई ने स्वतंत्रता की ऐसी मशाल जलाई थी, जिसमें अंग्रेजी साम्राज्य जलकर खाक हो गया था। रानी अवंती बाई ने भारत माता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी स्मृति में निकाली जा रही शहीद अवंती यात्रा देशभक्ति का अलख जगाकर नवजागरण करेगी और नौजवानों को अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की प्रेरणा देगी। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को अवंती बाई चौराहे स्थित प्रतिमा स्थल से शहीद अवंती यात्रा का शुभारंभ करते हुए कही।
75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय लोधा-लोधी राजपूत महासभा द्वारा भोपाल के माता मंदिर के समीप स्थित रानी अवंती बाई की प्रतिमा स्थल से शहीद अवंती यात्रा आयोजित की गई। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री कोकसिंह नरवरिया, पूर्व मंत्री श्री जालमसिंह पटेल, पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, श्री राहुल सिंह लोधी, श्री प्रद्युम्न लोधी सहित लोधी समाज के प्रबुद्धजनों ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने समाजजनों के साथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा रानी अवंती बाई की जयंती 16 अगस्त को डिंडोरी के बालपुर स्थित रानी अवंती बाई के समाधी स्थल पर पूर्ण होगी।
पूरे वर्ष चलेगा अमृत महोत्सव, अवंतीबाई की समाधी स्थल पर होगा समापन : श्री शिवराज सिंह चौहानमुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि रानी अवंती बाई ने भारत माता के पैरों से परतंत्रता की बेड़ियां कांटने के लिए अपना बलिदान दिया। उनके चरणों में हम नमन करते हैं। रानी अवंती बाई हमारी प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि आजा आजादी के यह यात्रा देश भक्ति की अलख जगाएगी। 75वें वर्ष में हम प्रवेश कर रहे हैं, 16 अगस्त को रानी अवंती बाई की जयंती है। उनके जन्मोत्सव के पूर्व आज आजादी का अमृत महोत्सव प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर आजादी का अमृत महोत्सव लगातार एक साल चलेगा। शहीदों को सम्मान, पूजा, श्रद्धासुमन अर्पित करने का यह महोत्सव 16 अगस्त 2022 को रानी अवंती बाई की समाधी पर भव्य समापन कार्यक्रम के साथ पूजा होगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान पूरे वर्ष अमर शहीदों, क्रांतिकारियों के बलिदान एवं जन्म स्थलों पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
1857 के आंदोलन में रानी अवंती बाई की महत्वपूर्ण भूमिका : शर्माप्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कल 16 अगस्त को रानी अवंती बाई की जयंती के पूर्व भोपाल से उनके समाधी स्थल बालपुर डिंडोरी तक निकलने वाली यह यात्रा देश भक्ति का संचार करेगी। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि 1857 की क्रांति में मध्यप्रदेश के कई वीरों और वीरांगनाओं ने हिस्सेदारी की, उनमें से रानी अवंती बाई ऐसी पहली महिला क्रांतिकारी थीं जो शहीद हुईं। उन्होंने 1857 की क्रांति में जो भूमिका निभाई है वह हर समाज और युवा के लिए प्रेरणा पथ का काम करता है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों गुलामी का जो सिकंजा कस रखा था, उसे निस्तानाबूत करने का काम रानी अवंती बाई ने किया। आज हम 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं उसमें रानी अवंती बाई की महत्वपूर्ण भूमिका है।




Leave a Reply