-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
शहर को हरा भरा बनाने के लिए पौधारोपण अवश्य करें : सुमित पचौरी
भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की वृहद बैठक मानस भवन में आयोजित की गयी। बैठक में पितृ पुरुष डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (23 जून) से उनकी जन्म जयंती (6 जुलाई) तक वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान पखवाड़े के कार्यक्रम हेतु जल स्रोत की सफाई एवं प्लास्टिक मुक्त भोपाल बनाने के लिए चर्चा की गयी। बैठक में जिला पदाधिकारियों को विभिन्न स्थानों पर रहने के लिए कार्य सौंपे।
भोपाल जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने संबोधित करते हुए कहा कि सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत हमारा मुख्य उद्देश्य प्रदेश को हरा-भरा बनाना है। अपना शहर हरा भरा हो इसी उद्देश्य से पौधारोपण अवश्य होना चाहिए। जिस तरह मां अपने बच्चे को पालने में कोई कसर नहीं छोड़ती उसी तरह पार्टी कार्यकर्ता पेड़ों को बचाने का काम करेंगे। साथ ही शहर में जितने भी तालाब, बावडियां है उनकी सफाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की सर्वोपरि शक्ति होते हैं। संगठन एवं विचारधारा की सर्वाधिक जनप्रियता के पीछे कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम एवं समर्पण होता है।
स्वच्छता अभियान प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा ने कहा कि भोपाल शहर में पूर्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया था उसी तरह अब फिर कार्यकर्ता एकत्रित होकर शहर को साफ बनाने में जुट जाए और सफाई में नंबर वन बना दें।
इस अवसर पर श्री विकास विरानी, श्री अशोक सैनी, श्री केवल मिश्रा, श्री सुरजीत सिंह चौहान, श्री सुनील यादव, श्री इंद्रजीत सिंह राजपूत, श्री राजेंद्र गुप्ता, श्री रवि शर्मा, श्री मनोज राठौर, श्री संजय वर्मा, श्री धीरज सोनी, श्री महेश मकवाना सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षा, मण्डल महामंत्री एवं पार्षद गण उपस्थित थे।




Leave a Reply