-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
शराब बंदी को लेकर उमा की भाजपा अध्यक्ष नड्डा को चिट्ठी
मध्य प्रदेश में शराब बंदी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती काफी समय से प्रयासरत हैं और वे लगातार चेतावनी देती आ रही हैं लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल होती नहीं दिखने पर अब वे मुखर होती नजर आ रही हैं। इस बार उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है और आशा जताई है कि वे मध्य प्रदेश में शराब बंदी के लिए प्रयास करने में उनकी मदद करेंगे।
उमा भारती ने अक्टूबर में गांधी जयंती तक अभियान चलाने का ऐलान किया है। आम आदमी से भी उन्होंने मदद मांगी है। साथ ही कहा कि गांधी जयंती को वे खुद शराब की दुकानों के सामने खड़े होकर अपने अभियान को आगे बढ़ाएंगी। जेपी नड्डा को लिखे पत्र में उमा भारती ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य जिम्मेदारों से उनकी इस अभियान को लेकर हुई मुलाकात का जिक्र किया है। यह उम्मीद जताई है कि इस पत्र के बाद भाजपा अध्यक्ष सीएम चौहान की नई शराब नीति को संशोधित कराने का प्रयास करेंगे।




Leave a Reply