-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
शराब कांड की जिम्मेदार सरकार जारी करे श्वेत पत्र- अर्चना जायसवाल
मध्यप्रदेश के मंदसौर, मुरैना, इंदौर सहित कई जिलो में जहरीली शराब पीने से हुई मौतो पर कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ श्रीमती अर्चना जायसवाल ने शिवराज सरकार से मौतों की जिम्मेदारी लेते हुए श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है।
डॉ जायसवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि शराब माफियाओं से आबकारी विभाग और सरकार की मिली भगत है जिस कारण से मध्यप्रदेश में शराब कांड के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जायसवाल ने मांग की है कि सरकार को न सिर्फ जिले में बल्कि प्रदेश भर में संचलित इन अवैध शराब के खिलाफ छापामार कार्रवाई कर नकली अवैध शराब बनाने और बेचने वालों पर तुरंत कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। जायसवाल ने आरोप लगाया कि शिवराज सरकार प्रदेश की माता एवं बहनों का सुहाग बचाने में नाकामयाब हो रही है जो बेहद दुखद है, अधिक राजस्व के लालच में शिवराज सरकार मध्य प्रदेश की जनता को जहरीली शराब में डुबोकर मार रही है। इसलिए सरकार को पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए शराब कांड से जुड़े हुए सभी माफियाओं और अवैध शराब फैक्ट्रिया संचलित कर रहे रसूखदारो पर तत्काल कार्यवाही कर जेल पहुंचाना चाहिए। उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार को जहरीली शराब से हुई मौतों का जिम्मेदार बताकर सरकार से शराब कांड पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है।
जायसवाल ने ईश्वर से शराब कांड में अपनी जान गवा चुके परिवार वालों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस असहनीय दुख के समय उनके परिजनों के साथ है और वे उनकी लडाई लडती रहेगी।




Leave a Reply