-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
वोटरआई मिलने के बाद चुनाव आयोग ने राजराजेश्वरी नगर सीट का मतदान टाला
कर्नाटक के राजराजेश्वरी नगर सीट के क्षेत्र में मंगलवार की रात एक घर में से पकड़े गए9746 फर्जी वोटरआईडी के बाद चुनाव आयोग ने इस सीट के मतदान को स्थगित कर दिया है। हालांकि अभी यहां कब मतदान कराया जाएगा, यह भी अभी तय नहीं हुआ है। जलाहाल्ली इलाके में एक घर से 9746 वोटर आईडी कार्ड बरामद होने के कारण यह विवाद सामने आया था कि फर्जी वोटरआईडी बंडलों में बांधकर रखा जाता था। हर बंडल पर फोन नंबर के साथ नाम भी लिखा है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि राजराजेश्वरी मेें कांग्रेस प्रत्याशी ने 15 हजार फर्जी मतदाता परिचय पत्र बनवाए हैं। गौरतलब है कि राजराजेश्वरी में 4 लाख 35 हजार 439 वोटर हैं, यह वहां की आबादी का 75.43 फीसदी है. पिछली बार रिवीजन के दौरान 28 हजार 825 नाम जोड़े गए थे. इसके बाद अपडेशन के दौरान 19,012 नाम और जोड़े गए थे. इस दौरान 8817 लोगों का नाम हटाया भी गया था. बीजेपी राज राजेश्वरी नगर में चुनाव रद्द करने की मांग कर रही है. बीजेपी की ओर से इस संबंध में पुलिस में भी शिकायत की गई है। जिला निर्वाच अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि उस फ्लैट में पांच लैपटॉप और प्रिंटर भी थे. इसके अलावा 2 स्टील ट्रंक भी मौजूद थे. निर्वाचन अधिकारी ने दावा किया कि वहां पाए गए वोटर आईडी कार्ड असली थे। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal khabar, bhopal khabar samachar, khabar, Khabar madhya pradesh, khabar sabki




Leave a Reply