-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
वेल्लोर में एक कार से नए नोटों वाले 24 करोड रुपये जब्त
तमिलनाडु के चेन्न्ई में नोटबंदी के बाद बड़े पैमाने पर नकदी और सोना जब्त करने के बाद आयकर विभाग ने नये नोटों में 24 करोड रुपये शनिवार को जब्त किए । नोटबंदी के बाद यहां अब तक 142 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब संपत्तियां जब्त की गई है। वेल्लोर में एक कार से 2000 रुपये के नोटों में नकदी जब्त की गई।
आयकर विभाग ने कर चोरी की जांच के लिए पिछले दो दिनों में चेन्न्ई में कई जगहों पर तलाशी के दौरान 142 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्तियां जब्त की जिसमें 127 किलोग्राम सोना और नये नोटों में करीब 10 करोड़ रुपये शामिल थे। आठ नवंबर को नोटबंदी के बाद देश में नये नोटों में सबसे अधिक नकदी तमिलनाडु में रेत खनन में शामिल एक समूह के आठ परिसरों में गुरुवार को छापा मारने के बाद जब्त की गई। समूह के पास पूरे तमिलनाडु में रेत खनन करने का लाइसेंस था। आठ परिसरों (छह आवासीय और दो कार्यालयों) में तलाशी ली गई।
आयकर विभाग की नीति निर्माण की एक संस्था, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने दिल्ली में जारी एक बयान में बताया कि तलाशी के दौरान चलन से बाहर हो चुके नोटों में 96.89 करोड़ रुपये, 2000 रुपये के नए नोटों में 9.63 करोड रुपये और करीब 36.29 करोड़ के मूल्य का 127 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। बयान में बताया गया कि कुल आठ परिसरों में चार परिसरों में अभी भी तलाशी जारी है। तलाशी के दौरान मिले दस्तावेज और अन्य साक्ष्य की जांच के बाद विस्तृत जानकारी सामने आएगी।




Leave a Reply