-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
वेतन वृद्धि का आश्वासन लागू करने की मांग
प्रदेश की स्वास्थ्य विभाग में सबसे अधिक मेहनत एवं सबसे कम वेतन (2000 रु प्रति माह) पाने वाली आशा कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों को जीने लायक वेतन / मानदेय दिये जाने की मांग को लेकर प्रदेश की आशा एवं पर्यवेक्षक आज 9 अगस्त 2021 को प्रदेशव्यापी चेतावनी हडताल करेगी एवं विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन करेगी।
उल्लेखनीय है कि वेतन वृद्धि की मांग को लेकर आशा एवं सहयोगियों की अनिश्चितकालीन हडताल के 35 वें दिन 5 जुलाई को राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री की ओर से वेतन वृद्धि के मामले में खुद कार्यवाही करने एवं जल्दी खुशखबरी मिलेगी। इस आश्वासन के बाद इसी के आधार पर संयुक्त मोर्चा द्वारा अनिश्चितकालीन हडताल को स्थगित किया था। लेकिन हडताल के 35 दिन निकल जाने के बाद भी सरकार ने आशाओं की वेतन वृद्धि की एक सूत्रीय मांग का निराकरण नही किया, जिसके चलते आशा एवं पर्यवेक्षक आंदोलन को जारी रखने के लिये विवश है।
आशा ऊषा आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चा के धटक संगठनों-आशा ऊषा आशा सहयोगिनी संघ मध्य प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी कौरव एवं आशा ऊषा आशा सहयोगी एकता यूनियन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ए टी पदमनाभन ने सभी आशा ऊषा आशा सहयोगियों से चेतावनी हडताल एवं विधानसभा पर प्रदर्शन सफल बनाने की अपील की है।




Leave a Reply