विश्वरंग अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव 2020 में दिखेगा 15 देशों का कला और साहित्य

15 से अधिक देशों की संस्कृति, कला और साहित्यक विरासत को मनाने वाला विश्वरंग अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव 2020 6 से 8 नवंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम टैगोर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य और कला महोत्सव के दूसरे संस्करण के पूर्वगामी कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जो इस महीने के अंत में हिंदी और भारत की अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में साहित्य और कला को सबके सामने लाने के लिए आयोजित किया जाएगा।

विश्वरंग अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव का आयोजन ऑनलाइन होगा और इसमें संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, नीदरलैंड, सिंगापुर, रूस, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका, फिजी, यूक्रेन, स्वीडन, कजाकिस्तान और इंग्लैंड के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। दुनियाभर के 100 से ज्यादा कलाकार और 1 लाख से ज्यादा प्रतिभागी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। भोपाल स्थित रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय आइसेक्ट ग्रुप के अन्य विश्विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।
आगामी महोत्सव के बारे में बताते हुए, टैगोर इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट्स फेस्टिवल के निदेशक श्री संतोष कुमार चौबे और आरएनटीयू के चांसलर ने कहा, “यह कार्यक्रम केवल शिक्षा या ज्ञान के बारे में नहीं है; यह सद्भाव और विविधता के बारे में भी है। यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें 15 देशों की साहित्यिक हस्तियां और कलाकार अपने देश की कला, संस्कृति और साहित्य से एक दूसरे को अवगत कराएंगे। विश्वरंग अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव लोगों को दुनिया के विभिन्न हिस्सों की सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत के बारे में जानने का अच्छा अवसर देता है।
विश्वरंग ऑस्ट्रेलिया में सरोज वादन, काव्य पाठ, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंधों के महत्व पर एक पैनल चर्चा, भरत नाट्यम, कत्थक, युवा कवि सम्मेलन और मुशायरे के अलावा कई अन्य रोमांचक सत्र शामिल होंगे। विश्वरंग सिंगापुर में रवीन्द्र संगीत, लायन डांस, प्रवासी लोगों की कविताएं, फिल्म शो और शिल्प कला का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं विश्वरंग इंग्लैंड 2020 में हिंदी लेखकों द्वारा एक विशेष सत्र के अलावा परफॉर्मिंग आर्ट्स पर एक सत्र, एक काव्य पाठ वृत्तचित्र और एक सत्र हिंदी काव्य साहित्य होगा। विश्वरंग यूएई में नृत्य महोत्सव, पुस्तक लॉन्च, कला सत्र, नृत्य और संगीत
समारोह का आयोजन होगा। विश्वरंग कनाडा में भारतीय मूल के लेखकों का एक सत्र होगा। इसके अलावा कविता चौपाल, शॉर्ट फिल्म स्क्रीनिंग और वास्विकता पर आधारित साहित्य पर एक सामूहिक चर्चा भी होगी जिसका विषय होगा विज्ञान से ज्ञान तक। विश्वरंग नीदरलैंड 2020 में लोक संगीत, लोक नृत्य, शास्त्रीय संगीत और नृत्य, रवींद्र संगीत, बांसुरी वादन, कविता और पुस्तक विमोचन के सत्र शामिल होंगे।
महोत्सव में भाग लेने वाले अन्य देशों के कार्यक्रम में कई दिलचस्प और ज्ञानवर्धक सत्र होंगे, जो उस देश की कला और साहित्यिक विरासत और हिंदी साहित्य की उनकी धारणा और समझ के बारे में जानकारी देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today