विविध कलानुशासनों की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रदर्शन

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की विभिन्न अकादमियों द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत बहुविध कलानुशासनों की गतिविधियों पर एकाग्र श्रृंखला ‘गमक’ का ऑनलाइन प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर किया जा रहा है| श्रृंखला अंतर्गत आज संस्कृति संचालनालय- भोपाल की ओर से श्री सलीम अल्लावाले और साथी, भोपाल द्वारा ‘तबला वादन’ तथा श्री दिलीप मासूम और साथी, भोपाल द्वारा ‘राजस्थानी लोक गायन’ की प्रस्तुति हुई जिसका प्रसारण विभाग के यूट्यूब चैनल-  

https://youtu.be/lrvNCJl1Se0 और फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/events/786770685294869/?sfnsn=wiwspwa पर लाइव प्रसारित किया गया|  

प्रस्तुति की शुरुआत श्री सलीम अल्लावाले और साथियों द्वारा ‘तबला वादन’ से हुई जिसमें तीनताल की प्रस्तुति में पेशकार, कायदे, दुकड़े, परन एवं फरमाइशी चक्रदार गतें प्रस्तुत कीं| 

प्रस्तुति में श्री सलीम अल्लावाले के साथ हारमोनियम पर- श्री सौलत अल्लावाले ने लहरा संगत दी|  

श्री सलीम ने पाँच वर्ष की अल्प आयु से अपने पिता उस्ताद दद्दू खां से तबला सीखना आरम्भ कर दिया था| श्री सलीम दिल्ली, अजराड़ा, फरुखाबाद, बनारस, पंजाब और लखनऊ घराने की बंदिशों का वादन अपने तबला वादन में करते हैं| आप दूरदर्शन आकाशवाणी के ‘ए’ ग्रेड नियमित कलाकार हैं| आपने वर्ष 2019 में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा मैक्सिको में भारत महोत्सव में भारत की ओर से सहभागिता की| श्री सलीम देश के लगभग दो सौ ख्यात संगीत समारोहों प्रस्तुति दे चुके हैं|  

दूसरी प्रस्तुति श्री दिलीप मासूम एवं साथियों द्वारा ‘राजस्थानी लोक गायन’ की हुई| श्री मासूम ने गायन की शुरुआत गणेश वंदना- राजाओं के तुम हो राजा गणपति महाराज से की उसके बाद बना रे बागा में झूला डल्या, मोरिया आध्यो बोल्यो रे एवं हो जी रे दीवाना हो जी मस्ताना आदि राजस्थानी लोकगीतों का गायन किया|  

श्री दिलीप मासूम के साथ कोरस में- सुश्री हेमलता जिम्बो और निर्मला भाट, तबले पर- श्री संजीव नागर, ढोलक पर- श्री अनिल राव, ऑक्टोपैड पर- श्री दिलीप राव एवं ढोल पर- श्री करण भाट ने संगत दी|     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today