विविध कलानुशासनों की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रदर्शन

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की विभिन्न अकादमियों द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत बहुविध कलानुशासनों की गतिविधियों पर एकाग्र श्रृंखला ‘गमक’ का ऑनलाइन प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर किया जा रहा है। शृंखला के अंतर्गत आज कालिदास संस्कृत अकादमी उज्जैन की ओर इंदौर की सुश्री श्रुति शर्मा के निर्देशन में कालिदास पर केंद्रित भरतनाट्यम शैली में नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी।

जिसका प्रसारण विभाग के यूट्यूब चैनल https://youtu.be/wJgUamF0vEg और फेसबुक पेज https://www.facebook.com/events/1746440072207517/?sfnsn=wiwspwa पर लाइव प्रसारित किया गया। कालिदास व संस्कृत के समृद्ध साहित्य का महत्त्व और उसमें महाकवि कालिदास के योगदान को प्रकाशित करने के उद्देश्य से नृत्यनाटिका की प्रस्तुति की गई। संस्कृत भाषा की विशेष, अध्यात्म जगत में महत्त्वपूर्ण स्थान आदि विषयों पर इस कार्यक्रम में प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण अकादमी के प्रभारी निदेशक डॉ. संतोष पण्ड्या ने दिया। कार्यक्रम की उद्घोषणा सुश्री पद्मजा रघुवंशी ने एवं संयोजन डॉ. संदीप नागर ने किया। प्रस्तुति में कालिदास के आरंभिक संघर्ष व देवी की कृपा प्राप्ति से ज्ञानार्जन, गणेश वंदना द्वारा, दैवीय आशीर्वाद से कालिदास की वाणी पर चमत्कारिक प्रभाव, आन्तरिक चक्षु का उन्मीलन और परिणामवश उनका भारतीय शास्त्रीय परम्परा के महापण्डित के पद पर प्रतिष्ठित, ऋतुसंहार में कालिदास वर्णित ऋतुचक्र का अद्वितीय विस्तृत वर्णन नृत्य नाटिका में प्रस्तुत किया। प्रस्तुति में संस्था के कलाकार प्रियांशी जैन, अक्षरा कचौलिया, चिन्मयी कोलवादकर, अनघा पालिया, सारा काशीकर, अनिका पालिया, मृत्युंजय जोशी ने सहभागिता की।। नृत्य नाटिका का शब्दांकन शर्वाणि जोशी ने किया।

गमक श्रृंखला के अंतर्गत 20 सितम्बर, 2021 को सायं 07:00 बजे संस्कृति संचालनालय की ओर से सागर के मणीदेव सिहं ठाकुर और साथियों द्वारा बुंदेली लोकगायन एवं भोपाल की संगीता गोस्वामी और साथियों द्वारा शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रस्तुति का प्रसारण विभाग के यूट्यूब चैनल-https://youtube.com/channel/UCL_bmi2Ls6zFZdM3re6QzAQ और फेसबुक पेज https://www.facebook.com/MPTribalMuseum/live/ पर लाइव प्रसारित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today