-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
विविध कलानुशासनों की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रदर्शन
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की विभिन्न अकादमियों द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत बहुविध कलानुशासनों की गतिविधियों पर एकाग्र श्रृंखला ‘गमक’ का ऑनलाइन प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर किया जा रहा है। श्रृंखला के अंतर्गत आज भोजपुरी साहित्य अकादमी की ओर से लखनऊ की कलाकार डॉ. अंजु भारती ने ‘सावन-झूला, कजरी’ व ‘पारम्परिक गायन’ और लखनऊ की कलाकार श्रीमती विमला कठेरिया ने ‘पारंपरिक भोजपुरी लोक’ व ‘भक्ति पद’ की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का प्रसारण विभाग के यूट्यूब चैनल https://youtu.be/-X2gZEIDLLw और फेसबुक पेज https://www.facebook.com/events/902914397250359/?sfnsn=wiwspwa पर लाइव प्रसारित किया गया।
प्रस्तुति की शुरूआत डॉ अंजू भारती ने ‘सावन-झूला, कजरी’ व ‘पारम्परिक गायन’ से की। जिसमें सर्वप्रथम गणेश वंदना … इसके बाद सावन गीत- बरसे सवनवा नाहीं…, झूला गीत- गोरी झूल गई…, पारंपरिक गीत में अरे रामा भादो रैन अंधियारी… एवं रिमझिम बरसे ला सवनवा… का गायन किया। अगली प्रस्तुति में विमला कठेरिया ने भोजपुरी लोक गीत और भक्ति पद की प्रस्तुति दी। उन्होंने भादों रैन अंधियारी जनमे कृष्ण मुरारीन…, मोहें विन फन तन मन लागिन…, मोहन नन्दलाल मोरी उतार लेयो गगरी…, जनमे हैं कृष्ण कन्हाई बधाई होवे… एवं राधे रानी जय, महारानी की जय…, गीत से अपनी प्रस्तुति को विराम दिया।




Leave a Reply