-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
विविध कलानुशासनों की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रदर्शन
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की विभिन्न अकादमियों द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत बहुविध कलानुशासनों की गतिविधियों पर एकाग्र श्रृंखला ‘गमक’ का ऑनलाइन प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर किया जा रहा है। श्रृंखला के अंतर्गत आज उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी की ओर से रंगकर्मी पुनीत वि. त्रिवेदी के निर्देशन में बुन्देली बोली में नाटक ‘द्विज कथा’ का मंचन किया गया।। यह प्रस्तुति रंग सरोकार नाट्य प्रसार समिति के कलाकारों द्वारा दी गई। कार्यक्रम का प्रसारण विभाग के यूट्यूब चैनल https://youtu.be/Ge-5x_N4RUw और फेसबुक पेज https://www.facebook.com/events/1680162805513699/?sfnsn=wiwspwa पर लाइव प्रसारित किया गया।
नाटक में बताया कि द्विज का अर्थ होता है दूसरा जन्म। मनुष्य के जीवन में उतार-चढ़ाव तकलीफें आती -जाती रहती हैं। कुछ उनका सामना करते हैं और कुछ निराश हो जाते हैं। इस नाट्य प्रस्तुति में नारायण उर्फ भक्क नारायण महाराज घोर मुसीबत में होते हैं और वे अपने जीवन की इस लीला को खत्म करने वाले हैं। तभी उनके विद्वान पिता उन्हें बुद्धि, विवेक, धैर्य, संयम का महत्व बताते हैं और कहते है इन्हें अपना कर जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। इसका अनुसरण करते हुए भक्क नारायण अपने जीवन में गुणात्मक बदलाव लाना शुरू करता है और धीरे-धीरे उनका जीवन आनंदमय होने लगता है। बदलाव के इस रोचक प्रसंग को बुंदेली बोली हास्य- व्यंग, लोक संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। नाटक के दौरान मंच पर अंजली साहू, ऐश्वर्य दुबे, नीरज गोस्वामी, वरूण शर्मा, तरूण सोनी, नीरज मेहरा, अनुराग मेहरा, प्रखर और किंजल ने अभिनय किया।
———————————————————————
श्रृंखला के अंतर्गत 02 सितम्बर, 2021 को सायं 07:00 बजे से। मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी की ओर से शाम ए मौसीकी कार्यक्रम आयोजित होगा| इस कार्यक्रम में भोपाल के गजल गायक जमीर खान और सनावद के कलाकार अहमद चिश्ती, सूफी म्यूजिशियन बैंड प्रस्तुति देंगे। इस प्रस्तुति का प्रसारण विभाग के यूट्यूब चैनल- https://youtube.com/channel/UCL_bmi2Ls6zFZdM3re6QzAQ और फेसबुक पेज https://www.facebook.com/MPTribalMuseum/live/ पर लाइव प्रसारित किया जायेगा।




Leave a Reply