-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
विविध कलानुशासनों की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रदर्शन
एकाग्र श्रृंखला ‘गमक’ का ऑनलाइन प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर किया जा रहा है। श्रृंखला के अंतर्गत आज उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी की ओर से ग्वालियर की कलाकार पूर्वी टोणपे और साथी ने गायन एवं भोपाल के कलाकार अमित मलिक और साथी ने “वायोलिन” की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का प्रसारण विभाग के यूट्यूब चैनल https://youtu.be/6i3YIzONBhE और फेसबुक पेज https://www.facebook.com/events/156635989946605/?sfnsn=wiwspwa पर लाइव प्रसारित किया गया।
पहली प्रस्तुति गायन की हुई। जिसमें कलाकार कलाकार पूर्वी टोण्पे ने राग वाचस्पति विलंबित तीनताल में मन मोहन कान्हा…, इसके बाद द्रुत आड़ा चौताल में छेड़ो ना मोहे श्याम कनहैय्या…, को सुनाया। इसके बाद अगली कड़ी में कलाकार ने कबीर भजन बिन बालम मोरा जिया तड़पे…, प्रस्तुत किया। इनके साथ मंच पर हारमोनियम में श्री विवेक जैन, तबला पर श्री विनय बिंदे और तानपुरा कु. आकांक्षा देसाई ने संगत की।
दूसरी प्रस्तुति वायोलिन वादन की हुई। जिसमें कलाकार अमित मलिक ने वायोलिन वादन की शुरुआत राग रागेश्री में विलंबित एक ताल में निबद्ध एक रचना से की। इसके बाद मध्य लय एक ताल में निबद्ध रचना को सुनाया। अपनी प्रस्तुति का समापन तीन ताल में झाले से की। इनके साथ तबले पर श्री रामेंद्र सिंह सोलंकी ने संगत की।




Leave a Reply