विविध कलानुशासनों की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रदर्शन

 ‘गमक’ का ऑनलाइन प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर किया जा रहा है| श्रृंखला अंतर्गत आज मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी की ओर से सूफ़ी ब्रदर्स आफ़ताब क़ादरी, तारिक फ़ेज- इंदौर एवं रुपेश लाल- भोपाल द्वारा ‘सूफियाना गज़ल’ की प्रस्तुति हुई जिसका प्रसारण मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी एवं विभाग के यूट्यूब चैनल- https://youtu.be/xNQp0RtIJWw और फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/events/866911267279176/?sfnsn=wiwspwa पर लाइव प्रसारित किया गया|  

कार्यक्रम के प्रारंभ में अकादमी की निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा  जैसा कि आप सभी जानते हैं कि संस्कृति विभाग, मध्य प्रदेश शासन विभिन्न अकादमियों के माध्यम से प्रदेश के कलाकारों को आपके सामने पेश करने का सफल प्रयास कर रहा है। हमारे शायरों, अदीबों और लेखकों को उनकी प्रतिभा के आधार पर मंच प्रदान किया जा रहा है। इसी तरह नई प्रतिभाओं को भी मौक़ा दिया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज सूफियाना ग़ज़ल के तहत प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक और सूफ़ी ब्रदर्स के नाम से मशहूर आफ़ताब क़ादरी व तारिक़ फै़ज़ – इंदौर एवं भोपाल के ग़ज़ल गायक रुपेश लाल ग़ज़लों की  प्रस्तुति दे रहे हैं।  

सूफ़ी ब्रदर्स, आफ़ताब क़ादरी तथा तारिक़ फै़ज़ कई देशों में ग़ज़ल गायन की प्रस्तुति दे चुके हैं।  

प्रस्तुति में सूफ़ी ब्रदर्स, आफ़ताब क़ादरी तथा तारिक़ फै़ज़ ने बिस्मिल नक्शबंदी की- ये देश है संत फ़कीरों का, अमीर ख़ुसरो की- ऐ री सखी मोरे पिया घर आए एवं कामिल शत्तारी की ग़जल- आप को पाता नहीं जब आप को पाता हूँ मैं… का गायन किया |   

रुपेश लाल ने ग़ालिब की- हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी कि हर ख़्वाहिश पे दम निकले, बहुत निकले मेरे अरमा लेकिन फिर भी कम निकले, साहिर लुधियानवी की- मैं यूँ ही गुज़ार देता  शबे ग़म संभल संभल के, बहादुर शाह ज़फ़र की- यार की कोई खबर लाता नहीं एवं जिगर मुरादाबादी की ग़जल-  इश्क़ फ़ना का नाम है … का गायन किया|            

रुपेश लाल दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के प्रसिद्ध कलाकार हैं। आप अनेक कार्यक्रमों में गायन की प्रस्तुति दे चुके हैं। 

कार्यक्रम के अंत में अकादमी की निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी ने सभी श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रुश्दा जमील ने किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today