-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
विविध कलानुशासनों की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रदर्शन
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की जनजातीय लोककला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत ऑनलाइन गतिविधियों के प्रसारण का शुभारम्भ सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर 06 जून, 2021 को आठवे वर्षगाँठ समारोह के अवसर पर हो रहा है| वर्षगाँठ अवसर पर माननीय मंत्री संस्कृति, पर्यटन एवं अध्यात्म विभाग सुश्री उषा ठाकुर अपने उद्बोधन में कहा कि कोविड महामारी के इस अवसादपूर्ण वातावरण से प्रदेश के लोग बहार निकलें, इस हेतु संस्कृति विभाग ने वर्चुअल माध्यम से गमक श्रृंखला प्रारम्भ कर एक सकारात्मक प्रयास किया है, यह संस्कृति और संस्कारों का संरक्षण तो करेगी ही साथ ही कलाकारों का मनोबल बढ़ाएगी एवं आजीविका भी प्रदान करेगी |
आठवें वर्षगाँठ समारोह के अवसर पर संग्रहालय और उसके द्वारा पूर्व में आयोजित विविध कलानुशासन की गतिविधियों को पुनरावलोकी के अंतर्गत दिखाया गया| मासिक शलाका चित्र प्रदर्शनी के अंतर्गत आज से ही जनजातीय चित्रकारों द्वारा प्रकृति और उससे जुड़े जीवन के विविध आयामों को दर्शाती ऑनलाइन चित्र प्रदर्शनी संयोजित की गई है जिसमें जनजातीय चित्रकार- दुर्गा बाई व्याम- गोंड चित्रकार, राम सिंह उर्वेती-गोंड चित्रकार, भूरी बाई- भील चित्रकार, रमेश तेकाम- गोंड चित्रकार, टेकी श्याम- गोंड चित्रकार, संतोषी तेकाम-गोंड चित्रकार, नर्मदा प्रसाद तेकाम- गोंड चित्रकार, देव नन्कुसिया श्याम- गोंड चित्रकार, लाडो बाई- भील चित्रकार, कुमुदिनी श्याम- गोंड चित्रकार, राजेंद्र कुमार श्याम- गोंड चित्रकार, नर्मदा प्रसाद तेकाम-गोंड चित्रकार, प्रसाद सिंह कुशराम- गोंड चित्रकार एवं सोनी व्याम- गोंड चित्रकारों के चित्रों को प्रदर्शित किया गया | यह चित्र प्रदर्शनी विभागीय वेबसाइट पर एक माह के लिए अवलोकनार्थ उपलब्ध रहेगी|




Leave a Reply