-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
विवादित ढांचा मामले की अगली सुनवाई अब 24 मई को
विशेष सीबीआई अदालत ने अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने के मामले में अगली सुनवाई के लिए 24 मई की तारीख निर्धारित की है। अदालत ने आज मामले की सुनवाई इसलिये स्थगित कर दी क्योंकि छह आरोपियों में से एक सतीश प्रधान आज अदालत में हाजिर नहीं हुये। सीबीआई की विशेष अदालत ने राजनीतिक रूप से काफी संवेदनशील माने जाने वाले इस मामले की 20 मई से रोजाना सुनवाई शुरू की है और इस मामले में आरोपी पांच विश्व हिन्दू परिषद नेताओं को जमानत दे दी थी।
उच्चतम न्यायालय ने 19 अप्रैल को सीबीआई की विशेष अदालत को निर्देश दिया था कि वह इस मामले की सुनवाई एक महीने के अंदर शुरू करे तथा दो साल के अंदर अपना फैसला दे। सीबीआई अदालत ने पहले इस मामले में छह आरोपियों को सम्मन जारी कर तलब किया था जिनमें से राम बिलास वेदांती समेत पांच अदालत में हाजिर हुये और जमानत हासिल कर ली थी। वेदांती के अलावा शनिवार को जो विहिप नेता अदालत में हाजिर हुए, उनमें चंपत राय, बैकुंठ लाल शर्मा, महंत नृत्य गोपाल दास और धर्मदास महाराज शामिल थे जिन्हें सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश एसके यादव ने जमानत दे दी थी।




Leave a Reply