-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
विमानतल पर शिवराज-दिग्विजय मिले तो वायरल हुए फोटो, पढ़िये कैसे मिल बैठे ये नेता
मध्य प्रदेश में राजनीति में एक दूसरे के घुर विरोधी दिखाई देने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज भोपाल विमानतल के स्टेट हैंगर पर मिल गए। संयोग की बात यह है कि करीब सालभर पहले कुछ ऐसा ही घटनाक्रम शिवराज और कमलनाथ के बीच घटा था और दोनों की विमानतल पर मुलाकात हुई थी। तब राजनीतिक घटनाक्रम में गर्माहट थी। आपको बता रहे हैं हम इन नेताओं के बीच के रिश्तों के कुछ किस्से।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच राजनीतिक मामले में विरोध हैं लेकिन व्यक्तिगत रिश्ते सामान्य हैं। आज समाजवादी नेता शरद यादव का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए भोपाल विमानतल पर आना था और यहां से नर्मदापुरम जिले के लिए सड़क से जाना था। दोनों नेता कुछ देर पहले पहुंच गए और विमान को आने में समय था तो धूप का आनंद लेने दोनों कुर्सी लेकर बैठ गए। इनके दोस्ताना रिश्तों के इस दृश्य को वहां मौजूद लोगों ने बिना समय गंवाए मोबाइल के कैमरों में वीडियो व तस्वीर के रूप में कैद कर लिया। देखते ही देखते राजनीतिक गलियारों में इन नेताओं की ये तस्वीरें व वीडियो वायरल हो गईं।
एकबार मिलने का समय नहीं मिलने पर दिग्विजय बैठे थे धरने पर
गौरतलब है कि जनवरी 2022 में दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से एक मुद्दे को लेकर मुलाकात के लिए समय मांगा था लेकिन उन्हें समय नहीं मिल पाया था। इससे नाराज होकर दिग्विजय सिंह ने अपने बंगले के बाहर ही सीएम के खिलाफ धरना शुरू कर दिया था। कुछ इसी तरह भोपाल विमानतल पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सीएम शिवराज सिंह चौहान की मुलाकात हुई थी। तब कमलनाथ विमानतल से सीधे दिग्विजय सिंह से मिलने उनके बंगले के बाहर धरनास्थल पर पहुंच गए थे। तब वहां दिग्विजय सिंह ने कहा था कि क्या शिवराज सिंह के खिलाफ धरना देने के लिए मुझे आप से अनुमति लेना होगी।
जयवर्धन सिंह को लेकर दिग्विजय पहुंचे थे शिवराज के पास
राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखते समय जयवर्धन सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मिलवाया था। दिग्विजय सिंह ने प्रदेश की राजनीति में उस समय खुद को दूर कर रखा था। जयवर्धन सिंह ने तब शिवराज सिंह चौहान से आशीर्वाद भी लिया था।




Leave a Reply