-
दुनिया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
विभीषण पर राजनीति, भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव चले थे कांग्रेस को घेरने खुद फंस गए

ढाई साल पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए कांग्रेस के 22 विधायकों को गुना के भाजपा के एक सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव द्वारा विभीषण कहकर संबोधित करने पर राजनीति में उफान आ गया है। जिस मंच पर राव ने यह टिप्पणी की वहां 22 विधायकों में से दो महेंद्र सिंह सिसौदिया व प्रद्युमनसिंह तोमर मौजूद थे और उन्होंने अपने आपको राव को वहीं जवाब दिया कि वे तो रामभक्त हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बाद में इसको लेकर सफाई दी है तो कांग्रेस ने उन लोगों की दुर्गति पर तंज कसा है।
गुना में भाजपा का त्रिदेव सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसमें शिवराज सरकार के मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर व महेंद्र सिंह सिसौदिया मंचासीन थे। सम्मेलन को पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव संबोधित कर रहे थे और उन्होंने अपने अंदाज में कांग्रेस को घेरने का प्रयास किया लेकिन पासा उल्टा पड़ गया। राव ने मंच पर मौजूद तोमर व सिसौदिया की ओर इशारा करते हुए कहा कि जो विभीषण थे सब बाहर आ गए। सब विभीषण आ गए हैं। इस टिप्पणी का मंच पर ही सिसौदिया ने जवाब भी दिया कि वे तो रामभक्त हैं। मगर विवाद इस टिप्पणी पर राजनीति में बवाल मच गया और कांग्रेस ने पार्टी छोड़कर जाने वालों की स्थिति पर तंज कसा तो भाजपा राव के बचाव में उतर आई है।
कांग्रेस ने कहा ऐसे धोखेबाजों की दुर्दशा होती रहे
राव की टिप्पणी पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि कांग्रेस छोड़कर जाने वालों की भाजपा में दुर्दशा हो रही है। एक बार सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में उन्हें विभीषण बताया था। नेता प्रतिपक्ष ने मुरलीधर राव से अपेक्षा की कि जिस तरह इन धोखेबाजों की उन्होंने मंच पर दुर्दशा की है, उसी तरह आगे भी करते रहें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विभीषण को रामभक्त बताकर बचाव किया
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राव की टिप्पणी को लेकर कहा कि वास्तव में उन्होंने क्या कहा, उन्हें पता नहीं लेकिन विभीषण तो रामभक्त थे। रामभक्त होने के नाते उन्होंने ऐसा कुछ कहा होगा। असत्य को पराजित करने के साथ थे और ऐसे में वे और महान थे।
Leave a Reply