-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
विधायक कटारे मामलाः आरोप लगाने वाली छात्रा पलटी, अब भदौरिया पर लगाया आरोप
कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाने वाली माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विवि संस्थान की छात्रा पलट गई है। उसने कटारे को पाक साफ बताते हुए अब भाजपा के पूर्व विधायक और कटारे के खिलाफ अटेर में उप चुनाव में हारे अरविंद भदौरिया पर मामले को राजनीतिक रंग देने के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। युवती ने अदालत में इसका शपथ पत्र भी दिया है जिसमें एक पत्रकार के भी साजिश में शामिल होने के आरोप हैं। कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे-माखनलाल विवि की छात्रा के मामले में जबरदस्त मोड़ आया है जिसमें तीन महीने पुराने इस मामले में कटारे को राहत की खबर मिली है। कटारे पर छात्रा ने शारीरिक शोषण के आरोपों को भाजपा नेता अरविंद भदौरिया के कहने पर लगाने का शपथ पत्र दिया है। उसने शपथ पत्र के अलावा मीडिया से भी बिना नकाब के बयान दिया है। उसने कहा है कि वह तीन महीने से लगातार झूठ बोल रही थी लेकिन आज बिलकुल सच बोल रही हूं।
माखनलाल विवि की स्टूडेंट ने मीडिया को कहा कि कटारे पर लगाए गए तमाम आरोप भदौरिया के कहने पर लगाए थे। उसने कहा कि जब वह जेल में बंद थी तो उनकी मां मिलने आई थी और उसके बाद एक अन्य मुलाकात कराई गई जबकि जेल में एक दिन में एक ही मुलाकात होती है। मेरे नहीं चाहने पर भी यह मुलाकात कराई गई। तब मामले में मेरे साथ आरोपी बनाए गए विक्रमजीत सिंह को जेल में देखकर मैं दंग रह गई। मुलाकात में मुझे बेटी कहकर भावनात्मकता दिखाते हुए जबरदस्ती डीआईजी के नाम शिकायती पत्र लिखाया गया। इसके बाद मामले को जमकर उछालकर राजनीतिक रंग दिया गया। छात्रा ने आरोप लगाया कि इस मामले में कुछ मंत्री और एक पत्रकार भी शामिल हैं।
छात्रा ने मीडिया से कहा कि जेल में महिला बंदियों ने मुझसे अन्य लोगों की मसाज भी कराई है। वहीं दूसरी ओर अरविंद भदौरिया ने कहा है कि पीड़ित छात्रा अब राजनीति का शिकार हो रही है। इसलिए उसने मुझपर गलत आरोप लगाए हैं।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, BJP, congress, crime, india, Khabar madhya pradesh, khabar sabki, madhya pradesh, politics




Leave a Reply