-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
विधायकों पर लगे छेड़छाड़ के आरोपों की जांच कांग्रेस ने गोविंद सिंह को दी, अनुशासन समिति को जाएगी रिपोर्ट
कांग्रेस के दो विधायकों सुनील सर्राफ और सिद्धार्थ कुशवाह पर रेवांचल एक्सप्रेस में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की शिकायत की जांच कांग्रेस भी अपने स्तर पर करा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर जांच कराने की बात कही है और कमेटी की रिपोर्ट अनुशासन समिति को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर अनुशासन समिति फैसला लेगी।
कमलनाथ ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान आज यह बात कही। उन्होंने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनसे काफी पुराने निकट संबंध थे। उन्होंने मुलायम सिंह को राजनीतिक व्यक्ति के साथ-साथ एक समाजसेवक भी बताया। कमलनाथ ने आम आदमी पार्टी के नेता के पीएम को लेकर दिए बयान को गलत बताया और कहा कि ऐसे बयानों से राजनीति में गिरावट आती है। नेता राजनीतिक विरोधी हो सकते हैं लेकिन दुश्मन नहीं।
कमलनाथ ने कहा महाकाल लोक की नींव कांग्रेस ने रखी
कमलनाथ ने कहा कि महाकाल लोक की नींव कांग्रेस ने रखी थी जिसका श्रेय भाजपा ले रही है। उन्होंने किसान कर्ज माफी पर चुटकी ली कि पता नहीं अब कब कर्ज माफी का श्रेय लेगी। कमलनाथ ने कहा कि उनकी सरकार के जो अधूरे काम थे, वे सरकार में आते ही पूरा करेंगे। किसान कर्ज माफी हो या श्रीलंका में सीता माता मंदिर निर्माण या किसानों को फसर बर्बाद होने पर मुआवजा, कांग्रेस सरकार बनते ही यह सब काम किए जाएंगे। कमलनाथ ने नशा मुक्ति अभियान पर तंज कसा कि सरकार तो खुद नशे में है और 11 महीने और रहेगी।




Leave a Reply