-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
विधान सभा मानसून सत्र सोमवार से
मध्यप्रदेश विधान सभा का मानसून सत्र 9 अगस्त से प्रारंभ होकर 12 अगस्त 2021 तक चलेगा । विधान सभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने सत्र के सुचारु संचालन हेतु रविवार, 8 अगस्त 2021 को अपरान्ह 12.00 बजे सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है ।
विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री ए.पी.सिंह के अनुसार सोमवार से शुरु हो रहे विधान सभा के सत्र की अधिसूचना जारी होने से अब तक विधान सभा सचिवालय में कुल 1184 पश्नों की सूचना प्राप्त हुई है, जबकि ध्यानाकर्षण की 236, स्थगन प्रस्ताव की 17, शून्यकाल की 40, अशासकीय संकल्प की 14 एवं 139 अविलंवनीय लोक महत्व की चर्चा की 8, याचिकाओं की 15 तथा शासकीय विधेयकों की 3 तथा लंबित विधेयकों की 2 सूचनाएं प्राप्त हुई है ।
मध्यप्रदेश विधान सभा सचिवालय द्वारा सदस्यों के उपयोगार्थ तैयार की गई “असंसदीय शब्द एवं वाक्यांश संग्रह” पुस्तिका का विमोचन माननीय अध्यक्ष, माननीय मुख्यमंत्री , माननीय नेता प्रतिपक्ष एवं संसदीय कार्यमंत्री की उपस्थिति में रविवार 8 अगस्त 2021 को अपरान्ह 12.30 बजे विधान सभा स्थित मानसरोवर सभागार में होगा । विधान सभा भवन स्थित सेंट्रल हाल में आर्टिजन कंपनी देवास द्वारा बाँस पर आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारंभ 9 अगस्त 2021 को माननीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री द्वारा किया जावेगा ।
वर्तमान में व्याप्त कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुये विधान सभा अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिये गये है कि सचिवालय परिसर में आगन्तुक सामूहिक रुप से एकत्र न हो तथा मास्क लगाकर ही परिसर में प्रवेश करें । कोविड-19 से बचाव हेतु प्रवेश पूर्व वैक्सीनेशन भी अनिवार्य रहेगा ।




Leave a Reply