-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
विधान परिषद में कमलनाथ ने ली विधायक पद की शपथ
मुख्यमंत्री कमल नाथ ने विधानसभा के विधान परिषद हॉल में विधायक की शपथ ली। उनके विधायक की शपथ लेने के बाद अब कांग्रेस के फिर से 114 विधायक हो गए हैं। भाजपा के 108 विधायक बचे हैं तो बसपा के दो, एक सपा और चार निर्दलीय हैं।
मुख्यमंत्री कमलनाथ को सोमवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने विधानसभा की सदस्यता की शपथ दिलवाई। मुख्यमंत्री कमल नाथ हाल ही में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 126 छिंदवाड़ा में हुए उपचुनाव में विजयी हुए हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा के विधान परिषद हॉल में हुए एक संक्षिप्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विधानसभा सदस्यता की शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा की उपाध्यक्ष सुश्री हिना कांवरे, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. गोविंद सिंह मौजूद थे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद दिग्विजय सिंह, मंत्री
मंडल के सदस्य ,विधायक और कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित थे।




Leave a Reply