-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
विधानसभा सत्र स्थगित, कांग्रेस अब गांधी प्रतिमा के सामने मौन रखेगी
मध्यप्रदेश विधानसभा का 28 दिसंबर से आयोजित तीन दिन का सत्र स्थगित कर दिया गया है। विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में एकमत होकर यह फैसला किया गया। वहीं, कांग्रेस द्वारा सोमवार को विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए ट्रेक्टरों से विधानसभा भवन जाने के आंदोलन को गांधी प्रतिमा के सामने मौन धरने में बदल दिया गया है।
विधानसभा में रविवार को सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, सज्जन सिंह वर्मा, डॉ. गोविंद सिंह शामिल हुए। कोविड 19 के मद्देनजर सभी नेताओं ने एकराय होकर फैसला किया कि परिस्थितियों को देखते हुए विधानसभा सत्र को आयोजित नहीं किया गया। इस प्रकार सोमवार से होने वाला सत्र स्थगित कर दिया है।
दूसरी तरफ कांग्रेस द्वारा केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी तीन कानूनों के विरोध में और किसान आंदोलन के समर्थन में जो आंदोलन का फैसला लिया गया था, उसे मौन धरने में बदल दिया गया है। कांग्रेस अब कमल नाथ के नेतृत्व में विधयाकों के साथ विधानसभा स्थित गांधई प्रतिमा के सामने मौन धरना देंगे।




Leave a Reply