-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
विधानसभा मास्टर प्लान, संसदीय विद्यापीठ भूमि आवंटन की समीक्षा की
पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ को जमीन आवंटन के संबंध में समीक्षा बैठक आज विधान सभा में संपन्न हुई । बैठक में विधान सभा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा एवं प्रमुख सचिव एपी सिंह ने अधिकारियों को आवंटित भूमि के मास्टर प्लान बनाये जाने की स्थिति पर समीक्षा की ।
बैठक में संसदीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव पंकज राग,भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया, भोपाल नगर निगम के आयुक्त केवीएस चौधरी,संसदीय विद्यापीठ के संचालक डॉ.प्रतिमा यादव,एप्को की मुख्य वास्तुविद श्रीमती संध्या व्यास सहित विधान सभा के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे ।
रचना नगर टॉवर में आवंटित फ्लैटों तथा रिक्त फ्लैटों की स्थिति का निरीक्षण:-विधान सभा आवास समिति सभापति एवं प्रमुख सचिव ने किया
रचना नगर टॉवर्स आवासीय स्व:वित्तीय योजना अंतर्गत माननीय सांसद/विधायक हेतु आवास संघ द्वारा निर्माण किया गया है जिसका अंतिम चरण चल रहा है । विधान सभा की आवास समिति के सभापति श्री यशपाल सिहं सिसोदिया एवं प्रमुख सचिव श्री ए.पी.सिंह ने आज संयुक्त निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान आवास संघ के अधिकारी एवं संबंधित तकनीकी अमले की संक्षिप्त बैठक कर आवश्यक निर्देश दिये । यहॉ यह उल्लेखीय है कि दिनांक 27.7.2020 को मध्यप्रदेश विधान सभा सचिवालय में हुई बैठक में प्रोटेम स्पीकर श्री रामेश्वर शर्मा द्वारा दिये गये निर्देशानुसार ऐसे सदस्य जिनके द्वारा चतुर्थ किश्त तक की संपूर्ण राशि जमा की गयी थी उन सदस्यों के लिए 28.8.2020 लॉटरी निकाल कर फ्लैट आवंटित किया गया था । आवंटित फ्लैट में आवश्यक कार्यों की पूर्तियॉ कर, आवंटित सदस्यों को अधिपत्य देना है जिन सदस्यों ने अधिपत्य लिया है उनके फ्लैटों पर प्रमुख श्री ए.पी.सिंह शिकायते एवं सुझाव आये थे । साथ ही सीवेज एवं बिजली अपूर्ति के निराकरण पर चर्चा की गई । इस पर प्रमुख सचिव एवं सभापति आवास समिति ने आवास संघ के अधिकारियों को आज आवश्यक निर्देश दिये ।




Leave a Reply