-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार छह मंत्रियों के इस्तीफे
मध्यप्रदेश के सियासी संग्राम में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक छह मंत्रियों के इस्तीफों पर विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने शनिवार देर शाम मोहर लगा दी। विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्रियों गोविंद सिंह राजपूत, तुलसीराम सिलावट, इमरती देवी, महेंद्र सिंह सिसौदिया, प्रद्युम्नसिंह तोमर और डॉ. प्रभूराम चौधरी के इस्तीफों को नियम 276 के तहत स्वीकार कर लिया है।
अब ये सभी सीटें रिक्त होने की सूचना जारी होगी जिससे प्रदेश की आठ विधानसभा सीटें रिक्त हो जाएंगी। मध्यप्रदेश में चल रही राजनीतिक उठापटक के माहौल में सिंधिया समर्थक छह मंत्रियों सहित 22 विधायकों के पार्टी को छोड़ने की घोषणा के बाद प्रदेश सरकार सकते में। विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्रियों के अलावा सात अन्य विधायकों को शुक्रवार और शनिवार को मौका दिया था और इसके बाद शनिवार देर शाम को मंत्रियों के इस्तीफों पर फैसला हो गया। विधानसभा अध्यक्ष ने नियम 276 का उललेख करते हुए छह की सदस्यता समाप्त कर दी है।




Leave a Reply