-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
विधानसभा अध्यक्ष ने कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए गठित की तीन समितियां
मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष माननीय गिरीश गौतम ने विधानसभा सचिवालय के कर्मचरियों की मांग पर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए 3 समितियों का गठन किया है।
गुरूवार को विधानसभा सचिवालय के कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम जी से भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों ने विभिन्न मुद्दों पर माननीय अध्यक्ष से चर्चा भी की। कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष महोदय को बताया कि विधानसभा में विगत पांच वर्षों से न तो पदोन्नति हुई है न ही पदोन्नति का प्रभार ही दिया गया है।
कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने इसके साथ ही वेतन विसंगति, क्रमोन्नति आदि मुद्दे भी माननीय अध्यक्ष महोदय के समक्ष रखे। विधानसभा में सहायक ग्रेड एक के वेतनमान तथा ग्रेड पे की विसंगति, अधिक वेतन वसूली, आवास समस्या, अनुकंपा नियुक्ति, दैनिक वेतन तथा अन्य समस्याओं पर भी अध्यक्ष महोदय का ध्यान आकर्षित किया गया।
कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम जी ने जल्द से जल्द इन समस्याओं के निदान करने के लिये 3 समितियों का गठन किया है। इन समितियों में अभ्यावेदन निराकरण(विभिन्न समस्या) समिति, प्रभार दिये जाने से संबंधित समिति एवं आवास उपलब्ध कराने के लिये समिति गठित की गई हैं।ये समितियाँ एक माह में कर्मचारियों की समस्याओं का अध्ययन कर अपना प्रतिवेदन माननीय अध्यक्ष महोदय को प्रस्तुत करेगी।




Leave a Reply