-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
विद्यार्थियों के कैरियर मार्गदर्शन के लिए “हम छू लेंगे आसमां” योजना
राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों के कैरियर मार्गदर्शन के लिए “हम छू लेंगे आसमां” योजना आरंभ की जा रही है । योजना का शुभारंभ 21 मई को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान माडल स्कूल भोपाल में प्रात: 10 से 11 बजे तक छात्र-छात्राओं से स्वयं फोन पर बात करेंगे। प्रदेश भर से छात्र-छात्राएं टेलीफोन नम्बर 0755-2770020 पर मुख्यमंत्री को कॉल कर सकते हैं।
इस योजना में 12 वीं कक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को भविष्य में विभिन्न कैरियर्स तथा अकादमिक विकल्पों के बारे में आधुनिक तकनीक एवं काउंसलिंग विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही, 11वीं एवं 12वीं परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को भी कौशल विकास, स्वरोजगार एवं रोजगार के विभिन्न विकल्पों से अवगत कराया जाएगा।
हम छू लेंगे आसमां योजना में 12 वीं में 70 प्रतिशत अथवा इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 21 से 31 मई तक तथा कक्षा 12 वीं में 70 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 4 जून से 14 जून 2018 तक विभिन्न कैरियर और अकादमिक विकल्पों के बारे में काउंसलिंग विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जायेगा। इनके अलावा, कक्षा 10वीं पास और कक्षा 11वीं अथवा 12 वीं के अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को भी कौशल विकास, स्व-रोजगार एवं रोजगार के विभिन्न विकल्पों के बारे में 18 से 28 जून 2018 तक मार्गदर्शन दिया जायेगा।




Leave a Reply