-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
विदिशा के लालपठार में हादसा: कांगे्रस ने बनायी चार सदस्यीय समिति
विदिशा जिले के गंजबासौदा क्षेत्र में गत रात्रि लालपठार गांव में 30 फिट गहरे कुएं में एक बच्चे के गिरने, बच्चे को देखने कुए की मुडे़र पर उमड़ी भीड़ से मुड़ेर गिर जाने और लगभग 20 लोगों के कुए में गिर जाने से हुई अत्यंत हृदय विदारक एवं दर्दनाक घटना पर प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने हादसे में मारे गये लोगों के प्रति दुःख व्यक्त करते हुए नाथ के निर्देश पर प्रदेश कांगे्रस उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने उक्त घटना की जांच हेतु एक चार सदस्यीय समिति गठित की है। समिति में विदिशा जिला कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष कमल सिलाकारी, विधायक शशांक भार्गव, पूर्व विधायक निशंक जैन और लोकसभा प्रत्याशी शैलेन्द्र पटेल को शामिल किया गया है।
प्रदेश कांगे्रस ने समिति के सदस्यों को निर्देशित किया है कि वे अपने कार्यकर्ता साथियों सहित तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर राहत कार्यों में मदद करें और घटना से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास करें, उनके दुःख में सहभागी बन उन्हें ढांढ़स बंधायें। घटना की जांच कर प्रदेश कांगे्रस को विस्तृत वस्तु स्थिति से अवगत करायें।




Leave a Reply