वित्‍तमंत्री अरूण जेटली ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार में जीत के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

वित्‍तमंत्री अरूण जेटली ने कहा है कि यूपीए सरकार के शासनकाल के दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय की कम हुई विश्‍वसनीयता और सम्‍मान को एनडीए सरकार ने फिर से बहाल किया है। आज नई दिल्‍ली में श्री जेटली ने कहा कि अब किसी मामले में प्रधानमंत्री के शब्‍द अंतिम होते हैं, जबकि पहले ऐसा नहीं था। द लास्‍ट वन इयर हैज रिस्‍टोर्ड द क्रेडेबिलिटी डिगनीटी एंड स्‍टैचर ऑफ द प्राइम मिनिस्‍टर आफिस। इन दिस गवरमेंट द लास्‍ट वर्ड बिलोग्‍स टू द प्राइम मिनिस्‍टर एंड दैट इज हाओ इज शूड बी। जो उस पद को छोटा करने का यूपीए का प्रयास था और सरकार की ताकत का केन्‍द्र बिन्‍दु शासन के बाहर हो। हम लोग ऐसा मानते थे कि व्‍यवस्‍था लोकतंत्र में चल नही सकती इसलिए उस व्‍यवस्‍था को हमने रिवर्स किया है। श्री जेटली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस वर्ष के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। जनता दल युनाइटेड और राष्‍ट्रीय जनता दल की आलोचना करते हुए श्री जेटली ने कहा कि भाजपा की चुनौती का सामना करने के लिए ये दल अव्‍यवहारिक गठबंधन कर रहे हैं। भाजपा नेतृत्‍व वाली एन डी ए सरकार ने देश में निराशा के माहौल को खत्‍म किया है। अच्‍छे दिन लाने के भाजपा के वायदे की विपक्ष की आलोचना का उल्‍लेख करते हुए श्री जेटली ने कहा कि भ्रष्‍टाचार मुक्‍त शासन, अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर देश का दर्जा बढ़ना और आर्थिक माहौल का बेहतर होना ये सभी अच्‍छे दिन के ही संकेत हैं। वित्‍तमंत्री ने कहा कि वैश्विक आर्थिक स्थिति, खेती की स्थिति और घरेलू निवेश को बढ़ाने जैसी चुनौतियां हमारे सामने हैं।

श्री जेटली ने कहा कि भाजपा ने विभिन्‍न राज्‍यों में अपने आपको सिद्ध किया है और भारतीय राजनीति का केन्‍द्रीय स्‍तम्‍भ बनकर उभरी है। श्री जेटली ने तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री जयललिता को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today