विडियोकॉल रिकार्ड कर ब्‍लैकमेलिंग से बचाव के लिए पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

 अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक राज्‍य सायबर योगेश चौधरी ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से मित्रता कर पुरुषों को व्हाटसएप पर वीडियो कॉल करके उसका स्क्रीन रिकार्ड कर अपने जाल में फसा कर ब्लैकमेल करना और फिर पैसे एंठने की वारदात आजकल आम हो गयी है।

      सायबर अपराधी फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से स्वयं को महिला दर्शाते हुये अपनी प्रोफाइल पर महिला की फोटो लगाकर पुरुषों को मित्रता सूची में जोड़ लेते हैं। फिर कुछ समय सामान्य बात कर यह एहसास दिलाते हैं कि वह वाकई में महिला हैं, और आगे बात करने के लिये स्वयं का व्हाट्सएप नम्बर दे देते हैं। जहां से कोई महिला आपसे बात करती है जो कि वॉइस चैंजर एप के माध्यम से किया जाता है। धीरे-धीरे बातें कामुकता का रूप ले लेती हैं फिर वह वीडियो कालिंग कर वस्त्र उतारने को कहते हैं। वीडियो कॉलिंग पर वखों के उतरने और तमाम शारीरिक प्रतिक्रियाओं को यह अपराधी “स्क्रीन रिकोर्डिंग” एप के माध्यम से रिकार्ड कर लेते हैं। फिर आपकी सोशल मीडिया में आपके मित्रों व परिवार वालों को आपकी उक्त वीडियो भेज देने का इर दिखा कर आपसे पैसों कि मांग करते हैं। समाज में इज्जत के डर से कई लोग उन्हें पैसे दे देते हैं किंतु वह निरंतर पैसों कि मांग बढ़ाते जाते हैं।

      श्री चौधरी ने कहा कि कभी भी अनजान व्यक्तियों से सोशल मीडिया पर मित्रता न करें। सदैव अपने परिचितों या पहचानने वालों की ही मित्रता कि रिक्यास्ट स्वीकार करें। मित्रता सूची में जुड़ने के बाद भी अगर किसी मित्र की प्रतिक्रिया संदिग्ध लगती है तो तुरंत उसे अपनी प्रोफाईल से अनफ्रेंड कर दें। अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल की सभी प्रकार की सेटिंग्स को मजबूत करें ताकी हर कोई आपकी प्रोफाइल में जाकर आपकी जानकारीयां, मित्र सूची व पोस्ट न देख सकें। किसी को अपना मोबाइल नम्बर न दें जब तक कि आपको उसकी पहचान की पुष्टी न हो जाये और व्हाट्सएप आदि पर किसी भी अन्जान व्यक्ति से बात या वीडियो कॉलिंग न करें। यदि किसी भी प्रकार से आप इस तरह के फ्रॉड में फस भी जाते हैं तो घबराए नहीं तुरंत पुलिस थाने जाकर या ऑनलाइन www.cybercrime.gov.in या Toll Free नम्बर 155260 पर शिकायत दर्ज करें। तथा सबसे पहले अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से उस संदिग्ध व्यक्ति को हटा दें व कुछ दिनों के लिये अपनी प्रोफाइल को भी डीएक्टीवेट कर दें ताकि बनाई गयी वीडियो आपके किसी परिचित मित्र या रिश्तेदार को न भेज सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today