मध्य प्रदेश सरकार के विकास पर्व के दूसरे दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शाजापुर के गुलाना पहुंचे जहां स्कूल चले अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने गुलाना पहुंचकर स्थानीय मांग पर इसका नाम गोलाना करने का ऐलान किया। साथ ही गोलाना को नगर पंचायत बनाने की घोषणा भी की। पढ़िये पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री चौहान ने गुलोना में स्कूल चलें अभियान और सीएम राइज स्कूल के भवन का लोकार्पण करते हुए कहा कि 23 साल पहले अटलबिहारी बाजपेयी ने स्कूल चलें अभियान की शुरूआत की थी जो मध्य प्रदेश में लगातार चल रहा है। चौहान ने कहा कि सरकारी स्कूल के बच्चे सुविधाओं में प्रायवेट स्कूलों से पीछे रह जाते हैं और इसे देखते हुए सरकार ने सीएम राइज स्कूल खोले हैं। गुलाना में भी इसे खोला गया और आज उसका अपना भवन बन गया है। ऐसे 300 स्कूल बन रहे हैं और ऐसे सीएम राइज स्कूल प्रदेश में नौ हजार बनाने का लक्ष्य है। दिल्ली-मुंबई के शिक्षक भी यहां स्मार्ट क्लास में पढ़ाएंगे। इन स्कूलों में सभी सुविधाएं दी जाएंगी।
छात्र-छात्राओं को सुविधाएं भी दे रही सरकार
चौहान ने कहा कि सीएम राइज स्कूल बनाने के साथ सरकार स्कूल के छात्र-छात्राओं को सुविधाएँ भी उपलब्ध करा रही है। उन्हें साइकल के लिए पैसे तो लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। इस बार 20 जुलाई को लैपटॉप वितरित किए जाएंगे। 12वीं में 70 फीसदी अंक पाने वाले बेटे-बेटियों को ई स्कूटी भी दी जा रही है। बच्चों को जाति-धर्म का भेद नहीं किया जाता और अब मेडिकल या इंजीनियिरंग कॉलेज के एडिमिशन की फीस सरकार ही दे रही है।
गुलाना के लिए ये घोषणाएं की गईंः
- 132 केवी का विद्युत उप केंद्र।
- गोलाना में बाईपास का निर्माण।
- महिषासुर मर्दिनी मंदिर विकास के लिए राशि।
- कुमारियाखास में भी मनकामेश्वर मंदिर का जीर्णोद्धार।
ब्यावरा में रोड शो और सभा
मुख्यमंत्री ने ब्यावरा में रोड शो और सभा का आयोजन किया। उन्हें यहां विकास पर्व के दूसरे दिन कहा है कि सरकार-सरकार में फर्क होता है, उनकी सरकार समाज के हर वर्ग का विकास और न्याय करती है जबकि दूसरी सरकारें जनता के साथ अन्याय करती रही है। चौहान ने कहा कि विकास पर्व के दौरान प्रदेश में 2 लाख करोड़ के विकास कार्य प्रारंभ किए जा रहे है,अकेले राजगढ़ में ही 6 हजार करोड़ से अधिक के विकास और निर्माण कार्य चल रहे है। मुख्यमंत्री ने ब्यावरा में 33 करोड़ 78 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी किया। इन कार्यों में विभिन्न मार्गो और 100 सीटर बालक छात्रावास का निर्माण शामिल है।
किसानों के लिए 2200 करोड़ की ब्याज माफी की
मुख्यमंत्री ने पहले भी 10 साल की सरकार की जनता के प्रति बेरुखी का उल्लेख करते हुए कहा कि वे 16 परसेंट पर लोन देते है और हमने जीरो परसेंट पर किसानों को ऋण दिया है। उन्होंने हाल ही में किसानों के कर्ज के ब्याज की 2200 करोड़ की राशि माफ किया है। मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की विभिन्न योजनाएं बंद करने पर आलोचना की और कहा कि उनकी सरकार ने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, रोजगार सब कुछ जानता तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि आज गरीब के पास प्रधानमंत्री आवास,आयुष्मान कार्ड से उपचार जैसी सुविधाएं है। उन्होंने बहनों से कहा कि उनके घर पर टोंटी वाले नल से जल आ रहा है और जल्दी ही सब घरों में नल से ही जल आएगा। मुख्यमंत्री ने बहनों से संवाद करते हुए कहा कि एक हजार रुपए तो शुरुआत है इसे बढ़ाकर तीन हजार रुपए तक ले जाऊंगा। उन्होंने कहा कि बहनों को मजबूर से मजबूत बनाने के लिए वे स्वसहायता समूह से बहनों को जोड़कर अभियान चलाकर बहनों की आमदनी 10 हजार रुपए करके ही दम लूंगा।
Leave a Reply