-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
विंध्य के सम्मान और गौरव को कभी झुकने नहीं दूंगा – विधानसभा अध्यक्ष
विंध्यअंचल के रीवा-सतना जिले के पत्रकारों ने मंगलवार को मध्यप्रदेश विधानसभा भवन पहुंच कर विधानसभा की कार्यवाही देखने के साथ ही संसदीय प्रक्रिया की जानकारी भी प्राप्त की। पत्रकारों के दल ने विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री गिरीश गौतम एवं मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। पत्रकारों के दल ने विधानसभा भवन का भ्रमण भी किया।
इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने कहा कि समाज के अंदर जो वर्तमान परिस्थितियां हैं, उसे देखते हुए पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वूपूर्ण हैं। वे सरकार और समाज के बीच संवाद की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार सदैव ही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपना कार्य पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करते हैं।
विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम ने हाल ही में विमोचित पुस्तक ‘ असंसदीय शब्द एवं वाक्यांश संग्रह‘ के विषय में चर्चा करते हुए कहा कि यह पुस्तक माननीय सदस्यों के लिए अत्यंत उपयोगी है, इस पुस्तक में उन शब्दों का संग्रह किया गया है जिन्हें पूर्व के पीठासीन अधिकारियों ने विलोपित किया है। इस पुस्तक का आशय ही यही है कि यदि माननीय सदस्य विधानसभा की कार्यवाही के दौरान इन शब्दों का प्रयोग नहीं करेंगे तो विलोपन का शिकार नहीं होना पड़ेगा।
श्री गौतम ने कहा कि जल्द ही उत्कृष्ट विधायक, मंत्री, अधिकारी-कर्मचारियों और पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए पूर्व अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा जी के नेतृत्व में एक समिति गठित की गई है। श्री गौतम ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के पद की जो जिम्मेदारी मुझे मिली है वहां रहते हुए मैं विंध्य के गौरव और सम्मान को झुकने नहीं दूंगा। मेरा यह प्रयास रहेगा कि विधानसभा की गरिमा में हमेशा वृद्धि हो।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा ने कहा कि पत्रकारों को संसदीय प्रक्रिया का अनुभव अवश्य होना चाहिए। सदन की कार्यवाही देखकर बहुत कुछ नया सीखने को मिलता है। विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव श्री ए. पी. सिंह ने इस अवसर पर कहा कि राजधानी के पत्रकारों को तो सदन की कार्यवाही और संसदीय प्रक्रिया का ज्ञान प्राप्त होता रहता है, माननीय अध्यक्ष जी का यह प्रयास है कि क्षेत्रीय पत्रकारों को भी इसका ज्ञान हो सके। इस प्रयास से प्रजातंत्र को मजबूती मिलेगी और आपकी लेखनी भी सशक्त होगी।




Leave a Reply