-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
विंध्य के विकास के लिए हूं सदैव समर्पित – गौतम
मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के पदभार ग्रहण करने के बाद शनिवार को पहली बार अपने गृह जिला रीवा पहुंचने पर उनका ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर एनसीसी परेड ग्राउंड पर आयोजित स्वागत समारोह को संबाधित करते हुए अध्यक्ष गौतम ने कहा कि वे विंध्य के विकास और यहां जन-जन के कल्याण के लिए सदैव समर्पित रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि यह अंचल विकास की दौड़ में सबसे आगे पहुंचे और यहां की समस्याएं समाप्त हों।
गौतम शनिवार प्रात:10 बजे राजकीय विमान से भोपाल से प्रस्थान कर रीवा में चुरहटा हवाई पट्टी पहुंचे। उनके साथ प्रदेश भाजपा महामंत्री एवम चुरहट विधायक शरदेंदु तिवारी, गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह, मनगंवा विधायक पंचुलाल प्रजापति भी थे। हवाई पट्टी पर पूर्व मंत्री एवं विधायक राजेंद्र शुक्ला रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, त्योंथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी, मऊगंज के विधायक प्रदीप पटेल ,भाजपा प्रदेश मंत्री राजेश पांडेय, भाजपा ज़िला अध्यक्ष रीवा तथा जिला एवं पंचायतों प्रतिनिध के साथ ही स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारयों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने आत्मीय स्वागत किया।
चुरहटा हवाई पट्टी से गौतम अपने समर्थकों के साथ सैंकड़ो वाहनों के काफिले में जय स्तंभ, प्रकाश चौराहा, शिल्पी प्लाज़ा, कॉलेज चौराहा होते हुए एनसीसी ग्राउंड पहुंचें। मार्ग में स्थान-स्थान पर श्री गौतम का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। गौतम ने जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी के महापुरूषों के चित्रों पर माल्यार्पण भी किया। एनसीसी ग्राउंड पर जिला पंचायत के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गौतम का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। इसमें स्थानीय सांसद,छह विधायकविधानसभा के विधायक, प्रदेश भाजपा महामंत्री एवम विधायक चुरहट तथा जिला पंचायत के अध्यक्ष मिश्रा सहित पदाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ राजनेता, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री गौतम ने सर्वप्रथम अपने माता-पिता का पुण्य स्मरण किया। मुझे इस राजनीतिक ऊचाई पर पहुंचाने में श्रेय इस अंचल की जनता को है, जिन्होंने सदैव मेरा सहयोग एवं मार्गदर्शन किया। राजनीतिक संघर्ष में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं का स्नेह मिला है।
श्री गौतम ने शनिवार को गुढ विधानसभा के रायपुर कर्चुलियान में भी सभा को संबोधित किया । श्री गौतम ने यहाँ अपने सम्बोधन में कह की हमारे प्रधानमत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा गाँव, गरीब और किसानों के जीवन स्तर को सुधारने के दिशा मे एतिहसिक कदम उठाए गए हैं। प्रधानमंत्री जी ने वर्ष 2022 तक देश में हर गरीब का स्वयं का अपना मकान हो इसके लिए प्रधान मंत्री आवास योजना प्रारंभ की है। अब गांव-गांव में गरीबों के अपने पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है।
श्री गौतम का मनगंवा एवं नई गढ़ी में भी जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया गया।




Leave a Reply