-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
वादा खिलाफी पर BJP के सवाल-कांग्रेस के पलटवार, मतदाता के सामने कच्चा-चिट्ठा आने लगा
विधानसभा चुनाव 2018 के चुनावी वादों में वादा खिलाफी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सवालों से कांग्रेस घिरने लगी है। कांग्रेस की सवा साल की सरकार के बचाव में अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी पलटवार में भाजपा के चुनावी वादों की सूची लेकर वादा खिलाफी के आरोप लगाने लगे हैं। आज सीएम ने दूध उत्पादक किसानों के बोनस का मुद्दा उठाया तो कमलनाथ ने नारी शक्ति संकल्प पत्र के बहाने भाजपा को कृषि व दूध प्राथमिक प्रसंस्करण करने वाले महिला स्व सहायता समूह व एफपीओ को 20 लाख के दीर्घकालिक ऋण को ब्याज मुक्त करने के वादे को लेकर आ गए। लगता है कि विधानसभा चुनाव आते-आते वादों को पूरा करने के सवालों से आम मतदाता के सामने कच्चा चिट्ठा आ जाएगा जो उनके लिए मतदान केंद्र में मतदान करने में सहायक साबित होगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पौधरोपण के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से दूध उत्पादक किसानों को बोनस देने के विधानसभा चुनाव में किए गए वादे के बारे में सवाल किया। सीएम चौहान ने कहा कि अब जब वे विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस के वचन पत्र में शामिल वचनों को कांग्रेस की सवा साल की सरकार में पूरा नहीं करने के बारे में सवाल कर रहे हैं तो कमलनाथ कह रहे हैं, सीएम कोई सवाल पूछता है क्या? वे बौखला गए हैं। सीएम ने कमलनाथ से कहा है कि वे झूठ बोलकर जनता को भ्रमित करते रहे हैं। सवा साल सरकार में रहे तो वचन पत्र के वादे पूरे क्यों नहीं किए। कल गेहूं, चना, सरसों सहित विभिन्न फसलों में बोनस देने के वादे का सवाल किया था और सवा साल में उन्होंने किसानों को एक धेला पैसा बोनस का नहीं दिया। आज वे दूध उत्पादक किसानों को पांच रुपए प्रति लीटर बोनस देने के वचन के बारे में सवाल कर रहे हैं। कमलनाथजी बताएं कि सरकार में रहकर उन्होंने बोनस क्यों नहीं दिया।
कमलनाथ का ट्वीट पर पलटवार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सीएम चौहान के सवाल के जवाब में ट्वीट कर उन्हें कहा कि वे प्रदेश में विकास कार्य न करने की शपथ ले चुके हैं। सीएम से सवाल किया कि नारी संकल्प पत्र में कृषि और दूध प्राथमिक प्रसंस्करण करने वाले महिला स्व सहायता समूह व एफपीओ को दीर्घकालिक ऋण पर ब्याज मुक्त करने का किया गया था, उस वादे की क्या स्थिति है। कमलनाथ ने सीएम चौहान को पद की गरिमा को पहचानने की चेतावनी देते हुए शेष बचे समय में जनकल्याण का एकाध काम करने की सलाह दी।




Leave a Reply