वर्ष 2016 के दौरान घरेलू और विदेशी दौरों में महत्‍वपूर्ण वृद्धि

पर्यटन मंत्रालय के मार्केट अनुसंधान प्रभाग ने विभिन्‍न राज्‍य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेश प्रशासनों से राज्‍यों/केंद्रशासित प्रदेशों के घरेलू एवं विदेशी पर्यटन दौरों से संबंधित प्राप्‍त आंकड़ों का संकलन किया है। वर्ष 2016 के संकलन की विशेषताएं इस प्रकार हैं:राज्‍यों/केंद्रशासित प्रदशों के घरेलू पर्यटन दौरेवर्ष 2015 में 1431.97 मिलियन घरेलू पर्यटन दौरों की तुलना में वर्ष 2016 में 1613.55 मिलियन पर्यटन दौरे हुए। इस प्रकार वर्ष 2015 से 2016 में 12.68 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।वर्ष 2016 में घरेलू पर्यटन दौरे की संख्‍या (मिलियन में) के संदर्भ में शीर्ष 10 राज्‍य थे- तमिलनाडु (343.81), उत्तर प्रदेश (211.71), आंध्र प्रदेश (153.16), मध्य प्रदेश (150.4 9), कर्नाटक (129 .76), महाराष्ट्र (116.52), तेलंगाना (95.16), पश्चिम बंगाल (74.46), गुजरात (42.25) और राजस्थान (41.5)।वर्ष 2016 में कुल घरेलू पर्यटन दौरों में शीर्ष 10 राज्‍यों का योगदान 84.21 प्रतिशत था। तमिलनाडु, उत्‍तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश का वर्ष 2016 में घरेलू पर्यटन दौरों के संदर्भ में क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्‍थान रहा था। इस बार कर्नाटक को पांचवें स्‍थान पर छोड़कर मध्‍य प्रदेश चौथे स्‍थान पर आ गया। वर्ष 2016 में घरेलू पर्यटन दौरों की प्रतिशत वृद्धि दर के संदर्भ में तीन शीर्ष राज्‍य/केंद्रशासित प्रदेश थे- मध्‍य प्रदेश (93), पंजाब (50.03) और अंडमान एवं निकोबार द्वीप (29.62)।राज्‍यों/केंद्रशासित प्रदेशों के विदेशी पर्यटन दौरे वर्ष 2015 में राज्‍यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 23.33 मिलियन विदेशी पर्यटन दौरों की तुलना में 5.92 प्रतिशत की वृद्धि के साथ वर्ष 2016 में 24.71 मिलियन विदेशी दौरे दर्ज किए गए।वर्ष 2016 में विदेशी पर्यटन दौरे की संख्‍या (मिलियन में) के संदर्भ में शीर्ष 10 राज्‍य थे- तमिलनाडु (4.72), महाराष्ट्र (4.67), उत्तर प्रदेश (3.16), दिल्ली (2.52), पश्चिम बंगाल (1.53), राजस्थान (1.51), केरल (1.04), बिहार (1.01), गोवा (0.68) और पंजाब ( 0.66)।वर्ष 2016 के दौरान देश में कुल विदेशी पर्यटन दौरों में शीर्ष 10 राज्‍यों का योगदान 81.02 प्रतिशत था।वर्ष 2016 के पर्यटन में 8 राज्‍यों ने अपना पिछला स्‍थान बनाए रखा, जबकि पंजाब ने सर्वाधिक दौरे वाले 10 राज्‍यों में अपना स्‍थान बनाया।वर्ष 2016 के दौरान विदेशी पर्यटन दौरों की प्रतिशत वृद्धि दर के संदर्भ में तीन शीर्ष राज्‍य थे- पंजाब (172.21), सिक्‍किम (71.55) और छत्‍तीसगढ़ (44.2)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today