-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
वर्षाकाल के पूर्व पौधारोपण अभियान चलाएं: विष्णुदत्त
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर भोपाल में पौधारोपण करते हुए प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वर्षाकाल के पूर्व पौधारोपण अभियान में कार्यकर्ता एक वृक्ष अवश्य लगाए ताकि हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे।
उन्होंने कहा कि बढते पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। विश्व पर्यावरण दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ता पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे है। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि पौधारोपण का यह अभियान वर्षाकाल के पूर्व तक निरंतर चलता रहे। हर कार्यकर्ता अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर पर्यावरण प्रहरी बने।
प्रदेश अध्यक्ष ने भोपाल जिला इकाई द्वारा महाराणा प्रताप नगर एवं राजभवन के समीप कार्यक्रम में भाग लेकर पौधारोपण किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए एक वृक्ष अवश्य लगाने का आव्हान किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री विश्वास सारंग, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी पूर्व विधायक श्री धु्रवनारायण सिंह प्रदेश प्रवक्ता श्री आलोक संजर, श्री राहुल कोठारी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री विकास विरानी, श्री अनिल अग्रवाल लिली श्री सुनील पाण्डे, श्री हीरेन्द्र बहादुर सिंह, श्री केवल मिश्रा, श्री आरके बघेल, श्री सुधीर जाचक, श्री राजेंद्र गुप्ता, श्री सतीश विश्वकर्मा, श्री नित्यानंद शर्मा, श्री राममोहन साहू, श्री आशुतोष तिवारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद शर्मा, श्री शंकर मुकुरिया, श्री राजू अनेजा, श्री राकेश जैन श्री किशन सूर्यवंशी, श्री सुनील यादव, श्री राजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री मुकुल लोखंडे, श्री उत्कर्ष नायक, श्री हेमंत जोगी श्री इंद्रजीत सिंह राजपूत, श्री गोपाल तोमर, श्री रवि शर्मा, श्री देवकरण भाषित दीक्षित, श्री पंकज त्रिपाठी, श्री सुमित पांडे, श्री वेदमणि शमा,र् अनिल शिकरे मनोज ठाकुर अरविंद वर्मा श्रीमती सैला गौड़ सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Leave a Reply