-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
वरिष्ठ पत्रकार शिवअनुराग पटैरिया का निधन
मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार, लेखक शिवअनुराग पटैरिया का हार्ट अटैक के बाद निधन हो गया। पटैरियाजी कोरोना संक्रमित हुए थे लेकिन कोरोना से जंग जीतने के बाद उन्हें ह्रदयाघात हुआ और वे दुनिया को छोड़कर चले गए। पटैरियाजी का निधन मध्यप्रदेश की पत्रकारिता के लिए अत्यंत क्षतिपूर्ण है और उनके निधन से प्रदेश की पत्रकारिता में जो रिक्तता आएगी उसे भरा जाना बेहद मुश्किल है।
छतरपुर जिले के बिजावर के रहने वाले शिवअनुराग पटैरिया की पत्रकारिता जिले से शुरू हुई थी और 80 के दशक में उनके साथ जिले के दो अन्य वरिष्ठ पत्रकारों विभूति शर्मा और राजेश बादल ने इंदौर की नईदुनिया में ज्वाइनिंग दी। तीनों ने नईदुनिया में अपनी पत्रकारिता के माध्यम से काफी नाम कमाया और श्री पटैरिया मंुबई जनसत्ता चले गए। वहां कुछ साल काम करने के बाद 80 के दशक के अाखिर में चौथा संसार समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू होने पर भोपाल ब्यूरो में आ गए। इसके बाद से वे संडे आब्जर्वर, दैनिक नईदुनिया और लोकमत के भोपाल ब्यूरो में रहे लेकिन उनका नाता भोपाल से नहीं टूटा।




Leave a Reply