-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
हरियाली बढ़ाने की जिम्मेदारी जिन पर थी उन्होंने ही काट डाले पेड़, वन बल प्रमुख की पत्नी पर 190000 का जुर्माना
जिन लोगों के वन लगाने की जिम्मेदारी होती है वही जब सालों पुराने पेड़ों को उजाड़ने लगे तो इस पर्यावरण का क्या होगा यह भोपाल में देखने को मिल. मध्यप्रदेश के वन विभाग के वन बल प्रमुख आरके गुप्ता की पत्नी कीर्ति गुप्ता ने होशंगाबाद रोड स्थित दानिश नगर कालोनी में लगे 40 वर्ष पुराने 38 पेड़ों को नगर निगम से बिना अनुमति के रातों-रात काट दिए। यही नहीं, पेड़ों की टहनियों और पत्तियों को इकट्ठा कर आग लगा दी। नगर निगम ने पेड़ कटवाने के अपराध में श्रीमती कीर्ति गुप्ता के खिलाफ 190000 का जुर्माना ठोका है।
बीते कई वर्षों से इन पेड़ों का संरक्षण कर रहीं महिलाओं ने इसका विरोध कर इंटरनेट मीडिया में इसे वायरल करते हुए पर्यावरणविदों से मदद मांगी है। साथ ही ट्वीट कर मुख्यमंत्री से भी इसकी शिकायत की है। दानिश नगर निवासी अंशू गुप्ता ने बताया कि कालोनी की महिलाओं द्वारा कई वर्षों के संघर्ष के बाद नगर निगम ने इस पार्क को विकसित किया था। पार्क के बाहर और अंदर सौ से भी ज्यादा छोटे-बड़े पेड़ लगे हुए हैं। आधे से ज्यादा पेड़ों की उम्र 30 साल से भी ज्यादा है।
छंटाई की अनुमति लेकर काट दिए पेड़
बता दें कि दानिश नगर में जिस पार्क में पेड़ों को काटा गया है, वह नगर निगम ने विकसित कराया था। ऐसे में यहां पेड़ों को काटने की अनुमति किसी व्यक्ति को नहीं दी जा सकती है। इसके अलावा पार्क सार्वजनिक स्थल है। ऐसे में यहां पेड़ों की कटाई कराने की जरूरत होने पर कालोनी विकास समिति निगम में पेड़ों की छंटाई के लिए आवेदन कर सकती है लेकिन निगम ने यहां एक रहवासी को 68 पेड़ों की छंटाई की अनुमति जारी कर दी और पेड़ों की टहनियों और पत्तियों को इकट्ठा कर आग लगा दी। वन विभाग के उड़न दस्ते ने 30 पेड़ों को रातोंरात काट कर जला दिया।




Leave a Reply