-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
वनसंरक्षक मीणा सरेआम मांग रहे है रिश्वत- पांसे
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मुलताई विधायक सुखदेव पांसे ने कहा कि भाजपा का असली चाल चेहरा एवं चरित्र अब धीरे-धीरे उजागर होने लगा है भाजपा नेताओँ की शह पर बैतूल में पदस्थ वनसंरक्षक मोहन मीणा सरेआण रिश्वत मांग रहे है जिनके वीडियों वायरल हो रहे है। भ्रष्टाचारियों की पराकाष्ठा की सीमा देखो मीणा को बिना हटाये जांच की जा रही है। स्वाभिक है जब तक मीणा को हटाया नही जायेगा छोटे कर्मचारी भयवश सही जानकारी नही दे पायेंगे अत पहले श्री मीणा को बैतूल से हटाया जाये तब जाकर सही जांच हो पायेगी।
यहां यह उल्लेखनीय है कि मोहन मीणा अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक है एवं नियम विरुद्ध वे बैतूल में पदेन वन संरक्षक के पद पर कार्यरत है । पांसे ने वनमंत्री विजय शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वनमंत्री के संरक्षण के कारण पी.सी.सी.एफ. वन्य प्राणी अलोक कुमार पिछले 6 माह के मोहन मीणा का आरोप पत्र दबाये बैठे है। यदि समय रहते मोहन मीणा को आरोप पत्र मिल जाता तो वह शायद पैसो की मांग की हिम्मत नही कर पाता। मीणा अपने मातहतों से पैसों की मांग के अलावा महिला कर्मचारियों से अश्लील और अपमानजनक बात भी करता था। यह बैतूल जिले की संस्कृति के विरुद्ध है महिलाओं का यह अपमान कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नही करेगी। श्री पांसे ने कहा कि उन्हें इस संबंध जानकारी मिलने पर वनमंत्री विजय शाह को पत्र भी लिखा गया है अब देखना है यह है कि भाजपा प्रशासन ऐसे भ्रष्ट अधाकारी के विरुद्ध कोई ठोस कार्यवाही करता है या फिर जांच के नाम पर सिर्फ लीपापोती करते है। मै बैतूल जिले को चारागाह बनने नही दूंगा यदि आवश्यकता पडी तो लोकायुक्त की जांच भी करवाऊंगा।




Leave a Reply