लोगों को ठगकर हवेली में रहने और मर्सडीज में चलने वाला हरमन प्रीत पक़ड़ाया

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में जन्मे हरमनप्रीत सहानी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया सहित 23 देशों के लोगों को करते हुए 250 करोड़ रुपए की ठगी की. भारत में व्यापारिक नुकसान होने के बाद आस्ट्रेलिया में सुरक्षा एजेंसी चलाने वाले साहनी ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराकर फर्जीवाड़ा किया। मध्यप्रदेश एसटीएफ ने उसे दिल्ली में गिरफ्तार कर पर्दाफाश किया।

मध्य प्रदेश एसटीएफ के विशेष महानिदेशक पुरुषोत्तम शर्मा और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अशोक अवस्थी ने पत्रकार वार्ता में सोमवार को बताया कि हरमन प्रीत साहनी शिवपुरी जिले में जन्मा और 2008 में व्यापारिक नुकसान के बाद वह आस्ट्रेलिया में चला गया। वहां उसने क्रिप्टो करेंसी में निवेश के लिए आस्ट्रेलिया में सेमीनार किए, मंदिरों में पुजारियों के माध्यम से लोगों को जुटाया। आस्ट्रेलिया ही नहीं भारत, बंग्लादेश, कोलंबिया, कोस्टारिका, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, हांगकांग, इंडोनेसिया, इटली, जापान, मलेशिया, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीस्तीन, पोलैंड, रूस, सिंगापुर, स्विटजरलैंड, इंग्लैंड, तुर्की और अमेरिका में लोगों को निवेश के लिए प्रलोभन दिया।
एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि अब तक हरमन प्रीत साहनी से पीड़ित लोगों में शामिल इंग्लैंड के 62, आस्ट्रेलिया के 35, अमेरिका के 34, हांगकांग के 26, जापान के 20 और सिंगापुुर के 19 आईपी एड्रेस मिल चुके हैं। विशेष महानिदेशक शर्मा ने बताया कि आस्ट्रेलिया के राजीव शर्मा ने मप्र एसटीएफ में शिकायत की जिसके आधार पर हरमन प्रीत साहनी की घेराबंदी की। साहनी आस्ट्रेलिया से भागकर दुबई के रास्ते दिल्ली पहंुचा, जहां से एसटीएफ ने उसकी गिरफ्तारी की। राजीव शर्मा ने बताया कि हरमन प्रीत के झांसे में आकर उसने 52 हजार डॉलर का निवेश किया। आस्ट्रेलिया में रह रहे एक अन्य अप्रवासी बबेजा पटेल ने 30 हजार डॉलर क्रिप्टो करेंसी में निवेश किए हैं। शर्मा ने बताया कि कई लोगों ने अपने जेवर गिरबी रखकर साहनी के कहने पर क्रिप्टो करेंसी में निवेश किया है।
एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि हरमन प्रीत ने लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए मलेशिया के मेल डेविडसन नाम के व्यक्ति की मदद ली। उसकी सेवाएं तीन हजार डॉलर पर लीं और वे लोगों को क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के लिए प्रिजेंटेशन करते थे। हरमन प्रीत ने क्रिप्टो करेंसी में लोगों के निवेश की राशि को कहीं स्थानांतरित नहीं की जिससे धोखाधड़ी सामने आई। उसने आस्ट्रेलिया के मेलबोर्न व सिडनी में 12 करोड़ के दो आलीशान महलनुमा मकान खरीदे। साथ ही वह मर्सडीज गाड़ी में घुमता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today