लोकायुक्त ने उद्यानिकी उप संचालक को रिश्वत लेेते पकड़ा

उद्यानिकी विभाग के उप संचालक रामबाबू राजोड़िया को लोकायुक्त संगठन जबलपुर द्वारा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उद्यानिकी विभाग के उपसंचालक राजोडिया की पत्नी ने इस पूरे मामले में उद्यानिकी संचालनालय में पदस्थ उप संचालक राजेन्द्र कुमार राजोरिया को षड्यंत्रकारी बताया है। उनका आरोप है कि प्रदेश सरकार की योजना नमामि देवी नर्मदे के तहत दिए टेंडर के बदले रिश्वत की मांग राजोरिया ने की थी।

रुपए लेने भी राजोरिया ही आया था। कमरे में मौजूद होने के बाद भी लोकायुक्त ने राजौरिया को आरोपी नहीं बनाया। उसके बदले मेरे पति रामबाबू को आरोपी बना दिया। बताया जाता है कि एक रिटायर्ड आईएएस, दो मौजूदा आईएएस और एक मौजूदा मंत्री के अलावा पूर्व मंत्री से भी राजौरिया के अच्छे रिश्ते हैं। राजोरिया को हटाने के लिए उद्यानिकी के कमिश्नर पुष्कर सिंह ने भी प्रयास किए थे लेकिन मंत्री ने उनको ही हटाने की चेतावनी दे दी है। अब यदि इस मामले की जांच कराई जाती है तो बड़े घोटाले का पर्दाफाश हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today