-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
लोकसभा की चार और विधानसभा की दस सीटों के लिए शांतिपूर्वक उपचुनाव
दस राज्यों में लोकसभा की चार और विधानसभा की दस सीटों के लिए आज उपचुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। लोकसभा की सीटों में उत्तर प्रदेश में कैराना, महाराष्ट्र में पालघर और भंडारा-गोंदिया तथा नगालैंड की एकमात्र सीट शामिल हैं।
विधानसभा उपचुनाव उत्तर प्रदेश में नूरपूर, पंजाब में शाहकोट, बिहार में जोकीहाट, झारखंड में गोमिया और सिल्ली, केरल में चेंगानुर, महाराष्ट्र में पालुस कादेगांव, मेघालय में अमपति, उत्तराखंड में थराली और पश्चिम बंगाल में महेशतला सीटों पर कराया गया।
उत्तर प्रदेश में शाम 5 बजे तक कैराना लोकसभा सीट पर 47 प्रतिशत से अधिक और नूरपूर विधानसभा सीट के लिए 57 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज हुआ है।
महाराष्ट्र में पालघर सीट के लिए शाम छह बजे तक 46 दशमलव पांच शून्य प्रतिशत तथा भंडारा-गोंदिया सीट के लिए शाम पांच बजे तक 35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
उधर, कर्नाटक में राजराजेश्वरी नगर विधानसभा सीट के लिए वोट डाले गये। धांधली की शिकायत के बाद यहां चुनाव स्थगित कर दिया गया था।
वोटों की गिनती बृहस्पतिवार को होगी।




Leave a Reply