-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा
मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने अपने दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सौजन्य भेंट की इस अवसर पर मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह भी उपस्थित रहे ।
शर्मा ने भेंट के दौरान नवम्बर 2019 केवड़िया में हुए पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के सफल आयोजन की बधाई दी इस दौरान श्रीमान नरेंद्र मोदी जी द्वारा केवडिया के विकास एवं उनके दूरदर्शी सोच पर चर्चा हुई . श्री शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष को अवगत कराया की मध्यप्रदेश में पंडित कुंजीलाल दुबे संसदीय विद्यापीठ के भवन निर्माण हेतु विधानसभा परिसर के अंतर्गत 2 एकड़ भूमि का आबँटन किया गया है जिसका निर्माण प्रस्तावित है । शर्मा ने बताया कि संवैधानिक संस्थाओं में सफलता पूर्वक कार्य संपादित हो सकें इस पवित्र उद्देश्य के लिए मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्री कुंजीलाल दुबे जी के नाम से संसदीय विद्यापीठ की स्थापना की गई है । इसके साथ ही श्री शर्मा ने विधायक विश्राम गृह निर्माण निर्माण की जानकारी श्री बिरला को दी । लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने कहा कि निश्चित रूप से संसदीय विद्यापीठ के माध्यम से संसदीय परम्पराओ को बढ़ाने उनके महत्व के प्रचार प्रसार से लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी ज़िला पंचायत, जनपद पंचायत,नगर परिषद, विधानसभा हो या विधान परिषद इनका सुचारु और सफल संचालन होना चाहिए .लोकतंत्र की मजबूती के लिए मध्य भारत में यह विद्यापीठ निश्चित रूप से एक मील का पत्थर साबित होगा . अध्यक्ष जी ने संसदीय विद्यापीठ के निर्माण एवं संचालन में हर सम्भव मदद करने के लिए आश्वस्त किया है साथ ही उन्होंने भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यापीठ का निर्माण शासन एवं विधानमंडल से किया जाए परंतु लोकतंत्र की मर्यादाओं एवं परम्पराओ के लिए यह बेहतर होगा कि विद्यापीठ का संचालन एवं संवर्धन विधानमंडल द्वारा ही किया जाए । जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं पोषण मिलता रहे ।




Leave a Reply