लोकतंत्र सेनानी संघ द्वारा मुख्यमंत्री चौहान का सम्मान

लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तपन भौमिक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री निवास जाकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का शॉल, श्रीफल से सम्मान किया गया। चौहान द्वारा लोकतंत्र सेनानियों के हित में अनेक निर्णय लिए गए है, इसके लिए उनका सम्मान किया गया।

इस अवसर पर चौहान ने आपातकाल को याद करते हुए कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने आपातकाल हटाने के लिए पूरे देश में आंदोलन चलाकर जेल गए और कठोर यातनाएं सही। जेल भरो आंदोलन के कारण तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने आपातकाल हटाया था। मुख्यमंत्री को सम्मानित करने के अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष भरत चतुर्वेदी, महामंत्री श्री सुरेन्द्र द्विवेदी, कोषाध्यक्ष श्री संतोष शर्मा, कार्यालय मंत्री श्री राजनारायण अग्निहोत्री, श्री दिलीप शर्मा, श्री अश्विनी यादव, श्री सत्यनारायण शर्मा, श्री ओमप्रकाश गुप्ता, श्री राजेश सिसौदिया और अनेक लोकतंत्र सेनानी उपस्थित थे।
पं. बंगाल सरकार को भंग किए जाने लोकतंत्र सेनानी संघ का राष्ट्रपति को ज्ञापन
भोपाल। लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री तपन भौमिक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राष्ट्रपति के लिए एक ज्ञापन कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया को सौंपा। लोकतंत्र सेनानी संघ ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव के पूर्व और बाद में सैकड़ों भाजपा समर्थकों की हत्या की गयी। अनेक सामाजिक और राजनैतिक महिला कार्यकर्ताओं के साथ बलात्कार किए गए। विपक्षी राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं की दुकानों और मकानों को नष्ट कर जला दिया गया। यह सब सत्तारूढ़ दल के इशारे पर किया जा रहा है। प्रशासन पूरी तरह से चरमरा गया है। इसलिए राष्ट्रपति पश्चिम बंगाल सरकार को भंगकर राष्ट्रपति शासन लगाएं। कलेक्टर को ज्ञापन देने के अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष श्री भरत चतुर्वेदी, महामंत्री श्री सुरेन्द्र द्विवेदी, कोषाध्यक्ष श्री संतोष शर्मा, कार्यालय मंत्री श्री राजनारायण अग्निहोत्री, श्री रामभुवन सिंह कुशवाह, श्री सुरेश बिनोदे, श्री दिलीप शर्मा, श्री ओमप्रकाश गुप्ता, श्री अश्विनी यादव, श्री राजेश सिसौदिया, श्री सत्यनारायण शर्मा और अन्य लोकतंत्र सेनानी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today