-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
लोकतंत्र की हत्या करने वाले लोग पूरे देश में घूम रहे हैं – सज्जन
प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा आज देवास के बरोठा ब्लॉक में कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में सम्मिलित हुए तथा भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने वाले लोग पूरे देश में घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले कर्नाटक में जनता के द्वारा चुनी हुई सरकार को खरीद-फरोख्त के माध्यम से गिरा कर लोकतंत्र की हत्या की गई उसके बाद गोवा में भी यही काम किया, महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या का कुत्सित प्रयास किया जो नाकाम हो गया उसके बाद मध्यप्रदेश में भी जनमत को धोखा देकर लोकतंत्र का खिलवाड़ उड़ाया।
नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारे पर इसी तरह का घिनोना प्रयास राजस्थान में भी किया गया यह इस बात की पुख्ता पुष्टि करता है कि किस तरह देश में लोकतंत्र का मजाक बनाया जा रहा है, कैसे जनता के द्वारा चुनी हुई सरकारों को गिरा कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। श्री वर्मा ने कहा कि कांग्रेस सेवादल जैसे संगठनों का ऐसे समय के लिए मजबूत होना आवश्यक है, कांग्रेस सेवादल हमेशा देश में विपत्ति के समय अग्रणी होकर देश सेवा करता आया है।




Leave a Reply