-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
लॉकडाउन में चाचा-भतीजे ने 3 दिन में खोदा 20 फीट कुआँ
कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन में जहाँ लोग अपने घरों में समय गुजार रहे हैं। वहीं ऐसे युवा भी है जो लॉकडाउन में प्रेरणादायक और जनहितैषी कामों को पूरा कर न केवल अपने लिये अपितु पूरे गाँव के लोगों की मूलभूत सुविधाओं का ख्याल रख रहे हैं।
नीमच जिले की मनासा तहसील के गाँव भाटखेड़ी के रहने वाले पीयूष ने अपने चाचा महेश और अर्जुन के साथ मिलकर केवल 3 दिन में 20 फीट कुआँ खोदा। सबसे सुखद बात यह हुई कि कुएँ में पानी आ गया। इस पहल ने गाँव के लोगों को गर्मी के दिनों में प्यास बुझाने की आशा जगा दी है।
पीयूष ने बताया कि उनके परिवार में खेती के काम में आने वाले औजारों से दोनों चाचा की मदद से कुआँ का निर्माण किया गया। उनका कहा है कि इस कुआँ को और अधिक गहरा किया जाएगा। पीयूष के चाचा का कहना है कि लॉकडाउन में घर पर समय काटे नहीं कट रहा था। तो हम लोगों ने संकल्प लिया कि कोई ऐसा काम किया जाए जिससे इसका फायदा पूरे गाँव को मिल सके। छोटी सी पहल ने गाँव के अन्य लोग भी प्रभावित होकर इस काम को आगे बढ़ा रहे हैं।




Leave a Reply