सागर एवं बुराहनपुर में आरोपी रिश्वत लेते पकड़ाए

लोकायुक्त पुलिस सागर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय में पदस्थ लेखाधिकारी जयकांतदुबे को 14 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। फरियादी कर्मचारी राजेश अहिरवार से जीपीएफ फंड निकलवाने के एवज में रिश्वत मांगी थी।CMHO कार्यालय में लेखाधिकारी रिश्वत लेते पकड़ा। गढाकोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पीड़ित कर्मचारी पदस्थ है।

लेखापाल को 15 हज़ार की रिश्वत लेते पकड़ाया

लोकायुक्त पुलिस इंदौर द्वारा बुराहनपुर ज़िले के शाहपुर नगर परिषद में पदस्थ शेख इशाक मुख्य लिपिक एवम लेखापाल को 15 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया. आरोपी द्वारा फरियादी सुरेश कुमार के 5.35 लाख के बिल पास कराने के एवज में अपने चपरासी राजेश भारती के माध्यम से 15000 रुपये की रिश्वत ली जा रही थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today